ट्रायल्स नहीं देंगे कंबाला रेसर श्रीनिवास, बोल्ट से तुलना होने पर खेल मंत्री ने भेजा था प्रस्ताव
- श्रीनिवास ने ट्रायल में भाग लेने से किया इनकार
- श्रीनिवास गौड़ा ने कंबाला रेस में 142.5 मीटर की दूरी 13.62 सेकंड में पूरी की थी
- जमैका के स्प्रिंटकिंग उसैन बोल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की चर्चा
- खेल मंत्री रिजिजू ने ट्रायल के लिए साई को बोला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक की पारंपरिक कंबाला रेस के जॉकी श्रीनिवास गौड़ा जिनकी तुलना विश्व रिकॉर्ड होल्डर उसैन बोल्ट से होने लगी थी, उन्होंने ट्रायल्स में भाग लेने से इनकार कर दिया है। श्रीनिवास ने कहा कि उन्हें अपना खेल ही पसंद है और वे उसी को खेलेंगे।
गौड़ा ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि दोनों ही खेल अलग हैं। ट्रैक दौड़ में हम जहां अंगूठे के बल पर दौड़ते हैं वहीं कंबाला में हमें एड़ियों का इस्तेमाल करना होता है। यहां तक कि कंबाला में भैंसे की भी अहम भूमिका होती है।
क्या होती है कंबाला दौड़
कंबाला रेस या भैंसा दौड़ कर्नाटक का पारंपरिक खेल है। यह खेल कीचड़ वाले इलाके में आयोजित की जाती है। कर्नाटक के तटीय इलाकों मंगलूरू और उडुपी में यह खेल काफी प्रचलित है। यहां के कई गांवों में कंबाला का आयोजन किया जाता है, जिसमें दर्जनों उत्साही युवा अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षित भैंसों के साथ भाग लेते हैं।
जानवरों के संरक्षण करने वालों कार्यकर्ताओं ने कुछ साल पहले कंबाला पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उनका आरोप था कि जॉकी बल प्रयोग कर तेज दौड़ने के लिए भैंसों को मजबूर करता है। इसके बाद कंबाला पर कुछ वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, तब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने एक विशेष कानून पारित कर खले को जारी करवाया था।
दुनिया के नंबर एक धावक उसैन बोल्ट से हुई थी तुलना
बता दें कि श्रीनिवास ने पिछले हफ्ते कीचड़ से भरे धान के खेत में दौड़ते हुए 142.5 मीटर की दूरी 13.62 सेकंड में पूरी कर तेजी से सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद गौड़ा की तुलना दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट से की जा रही थी। बोल्ट के नाम 100 मीटर रेस में 9.58 सेकेंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
देखते ही देखते उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को उनका ट्रायल लेने के लिए कहा था। रिजिजू ने कहा था कि वे किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा को बर्बाद नहीं होने देंगे और उन्हें पूरे मौके देंगे। इसके बाद साई ने उनका रेलवे का टिकट कराकर उन्हें सोमवार को बंगलुरु बुलाया था और उन्हें खुद को तैयार होने के लिए समय देने के लिए भी कहा था।
हालांकि इसके बाद गौड़ा ने कहा था कि उन्होंने इस साल कई कंबाला दौड़ों में भाग लिया है और वे थक गए हैं, ऐसे में वे ट्रायल में भाग ले पाएंगे या नहीं, इसमें संशय है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.