फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kabaddi worभाld Cup final Live: India Vs Iran

ईरान को मात देकर भारत बना कबड्डी विश्वकप चैंपियन, अजय ठाकुर रहे जीत के हीरो

Sun, 23 Oct 2016 01:29 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Oct 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi worभाld Cup final Live: India Vs Iran
कबड्डी विश्वकप - फोटो : PTI

भारत ने ईरान को 38-29 के अंतर से मात देकर कबड्डी विश्वकप जीत लिया। भारत ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले हाफ में भारत पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी रही। वापसी का श्रेय रेडर अजय ठाकुर को जाता है। अजय ठाकुर ने 17 रेड में 12 अंक हासिल कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। पहले हाफ में एक बार ऑल आउट होने वाली टीम इंडिया ने दूसरे हाफ में ईरान को 2 बार ऑल आउट किया। पहले हाफ में भारत 13-18 अंक के साथ पिछड़ गया था। लेकिन भारत ने बेहतरीन वापसी करते हुए 38-29 से जीत हासिल कर ली। 

विज्ञापन


फाइनल की शुरुआत बेहद धीमी हुई। एक-एक अंक के लिए दोनों टीमें सघर्ष कर रही हैं। पहले दो मिनट में कोई भी टीम स्कोर नहीं कर सकीं। भारत के रेडर प्रभावशाली नजर नहीं आ रही है, जबकि ईरान का डिफेंस बेहद मजबूत नजर आया। भारत 18 वें मिनट में ऑल आउट हो गया। इसके साथ ही भारत 18-13 से पिछड़ गया।भारत ने पहले ही हाफ में तीन सब्सिट्यूट मैदान में उतार दिए। भारतीय डिफेंस पहले हाफ में केवल एक प्वाइंट ले सका। 
विज्ञापन


 

पहले हाफ में नहीं चला भारत का डिफेंस

Kabaddi worभाld Cup final Live: India Vs Iran
भारत-ईरान - फोटो : PTI
भारतीय टीम ने पहले हाफ में रेड में 9 अंक हासिल किए वहीं ईरान ने 10 । लेकिन सबसे बड़ा अंतर डिफेंस का रहा भारत का डिफेंस ईरान के मामले में पिछड़ गया ईरान ने टैकल में 6 अंक हासिल किए वहीं भारत टैकल में मजह 3 अंक हासिल कर सका। ऑल आउट होने के कारण भारत को 2 अंक का अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ा। जबकि ईरान को एक अतिरिक्त अंक हासिल किया। ईरान के कप्तान मिराज शेख ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 रेड में 5 अंक हासिल किए। 

दूसरे हाफ में भारत ने अनुभव का फायदा उठाया भारत के स्टार रेडर अजय ठाकुर ने सुपर टेन करते हुए ईरान को बैकफुट पर ढ़केल दिया। ठाकुर ने मैच 17 रेड में 12 अंक हासिल कर मैच का रुख पूूरी तरह बदल दिया। भारत की जीत के हीरो अजय ठाकुर भारत की जीत के हीरो रहे। 

 सेकेंड हाफ ंमें भारत ने हर विभाग में पिछाड़ दिया रेड में भारत ने 13 अंक हासिल किए वहीं ईरान 7 अंक हासिल कर सका। दूसरे हाफ में ईरान के डिफेंस को अजय ठाकुर ने अकेले ही ध्वस्त कर दिया। भारत ने सेकेंड हाफ में टैकल में पांच अंक हासिल किए वहीं ईरान मजह 3 अंक हासिल कर सका। पहले हाफ में भारत यहीं पर ईरान ने पिछड़ रहा था। दो बार ईरान को ऑल कर 4 अतिरिक्त अंक भी हासिल कर लिए। भारत को दूसरे हाफ में चार टेकनिकल अंक भी मिले। एक बार पिछड़ने के बाद ईरान वापसी नहीं कर सका। भारतीय टीम का अनुभव भारत के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ। 

फाइनल के लिए ईरान ने पहले सात में एक बदलाव किया और मोहम्मद इस्माइल को पहले 7 में शामिल किया। भारत ने अपने विनिंग सेवेन में कोई बदलाव नहीं किया  आशा की जा रही थी कि स्टार रेडर राहुल चौधरी को पहले सात में जगह मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

भारत का रिकॉर्ड ईरान के से बेहतर

Kabaddi worभाld Cup final Live: India Vs Iran
कबड्डी विश्वकप - फोटो : PTI
​आज भारत और ईरान के बीच अहमदाबाद में कबड्डी विश्वकप का फाइनल खेला जा रहा है। शुरुआत से ही आशा की जा रही था कि विश्वकप के फाइनल में इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला हो सकता है। लेकिन जिस तरह के उतार चढ़ाव इस विश्वकप में देखने को मिले उससे विश्वकप के आखिरी मैच में इस बात का निर्णय हुआ कि फाइनल किस-किस टीम के बीच खेला जाएगा।
शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने थाइलैंड को 73-20 के अंतर से मात दी वहीं। वहीं ईरान विश्वकप में डार्क हॉर्स बनकर उभरी दक्षिण कोरिया को 26-21 के अंतर से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों ही टीमों को लीग मैचों में एक-एक बार अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है। भारत को पहले ही मैच में कोरिया ने 2 अंक से हराया वहीं ईरान को पोलैंड की टीम ने मात दी थी।

दोनों टीमों का डिफेंस और अटैक दोनों बेहतर है, लेकिन आज फाइनल मुकाबले में भारत की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भारत ईरान को लगातार दो एशियाई खेलों में हरा चुका है। साल 2010 और 2014 में भारत ने ईरान को हराकर ही स्वर्ण पदक हासिल किया था। ईरान के डिफेंस ने जानकुन ली को एक भी अंक बनाने नहीं दिया। ऐसे में डिफेंस को भेदपाना भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed