फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   KABADDI WORLD CUP 2016: JAPAN STARTS CAMPAIGN WITH WIN AGAINST USA

कबड्डी विश्वकपः जापान ने अमेरिका पर जीत दर्ज कर किया आगाज

Sun, 09 Oct 2016 10:54 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
KABADDI WORLD CUP 2016: JAPAN STARTS CAMPAIGN WITH WIN AGAINST USA
जापान - फोटो : twitter
रविवार को कबड्डी विश्वकप के ग्रुप बी के  मुकाबले में जापान ने अमेरिका को हराकर अपने विश्वकप अभियान की विजयी शुरूआत की है। जापान ने अमेरिका को 45-19 के अंतर से मात दी है। पहले ही मैच में 26 अंकों की बढ़त का फायदा जापान को निश्चित तौर पर मिलेगा। 
विज्ञापन


मैच के पहले हाफ में जापान ने शुरुआती 7 मिनट तक अमेरिका को खाता ही नहीं खोलने दिया। आठवें मिनट में अमेरिका को ऑल आउट कर जापान ने शुरुआती बढ़त बना ली। पहले हाफ में जापान ने अमेरिका को कोई मौका नहीं दिया। जापान ने पहले हाफ में अमेरिका को केवल 6 रेड प्वाइंट्स ही स्कोर करने दिए। जबकि जापान ने 15 रेड प्वाइंट्स स्कोर किए। जापान ने 8 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए। पहले हाफ में जापान ने अमेरिका को दो बार ऑल आउट किया। पहले हाफ में ही जापान ने 29-6 स्कोर के साथ 23 अंक की बढ़त हासिल कर ली थी। 
विज्ञापन


दूसरे हाफ में अमेरिका ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। दूसरे हाफ में अमेरिकी टीम 10 रेड प्वाइंट, 1 टैकल प्वाइंट सहित कुल 13 प्वाइंट ही हासिल कर सका। दूसरे हाफ में अमेरिकी टीम एक बार ऑल आउट हुई। जापान ने दूसरे हाफ में 16 अंक हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही जापान पदक तालिका में ईरान के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed