फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kabaddi Masters: Iran beat Argentina 54-24 win for their second successive victory

कबड्डी मास्टर्स: ईरान ने अर्जेंटीना को 54-24 से दी करारी शिकस्त, इमाद ने बटोरे सर्वाधिक अंक

Sun, 24 Jun 2018 05:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 24 Jun 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi Masters: Iran beat Argentina 54-24 win for their second successive victory
ईरान बनाम अर्जेंटीना

विश्व कप उपविजेता ईरान की टीम ने शनिवार को अर्जेंटीना को 54-24 से हराकर कबड्डी मास्टर्स में अपनी दूसरी जीत हासिल की। फुटबॉल के लिए मशहूर अर्जेंटीना की टीम मैच हार गई लेकिन उसने कड़े संघर्ष का जज्बा जरूर दिखाया।

विज्ञापन


अपना केवल दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही अर्जेंटीना ने 3-0 से बढ़त ले ली थी लेकिन अनुभवी ईरान ने जल्द ही मैच पर नियंत्रण कर लिया और मध्यांतर तक टीम 37-7 की बढ़त बना चुकी थी। तीन बार अर्जेंटीना ऑलआउट हुई। अर्जेंटीना में अनुभव के साथ टीम वर्क का अभाव दिखा। ईरान की ओर से इमाद ने सर्वाधिक 11 अंक बटोरे।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में अर्जेंटीना की टीम एक बार ईरान को ऑलआउट करने में सफल रही।  अर्जेंटीना के कोच और राष्ट्रीय कबड्डी संघ के अध्यक्ष रिकार्डो एकुना ने कहा कि ईरान ने सौ मैच खेले हैं जबकि हम दूसरा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे हैं। अहमदाबाद में 2017 में विश्व कप के अभ्यास मैच में भी अर्जेंटीना की टीम का सामना ईरान से हुआ था। तब वह 12-77 से हारे थे। उस लिहाज से इस मैच में काफी सुधार दिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed