{"_id":"5b316bcb4f1c1b8c278b7b9f","slug":"kabaddi-masters-india-beat-pakistan-41-17-and-enters-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी मास्टर्स: भारत ने पाकिस्तान को फिर दी पटकनी, कटाया सेमीफाइनल का टिकट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी मास्टर्स: भारत ने पाकिस्तान को फिर दी पटकनी, कटाया सेमीफाइनल का टिकट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व चैंपियन भारत ने एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पटखनी देकर छह देशों के कबड्डी मास्टर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। अजय ठाकुर की अगुवाई वाली टीम ने ग्रुप ए के अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 41-17 से पराजित किया।
विज्ञापन
टीम के लिए प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हरियाणा के मोनू गोयत ने सर्वाधिक सात अंक और अजय व रिशांक ने छह-छह अंक जुटाए। भारतीय टीम ने 22 जूून को पहले मुकाबले में भी पाक को 36-20 से मात दी थी। ईरान ने ग्रुप बी में कोरिया को 31-27 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
विज्ञापन