{"_id":"5bc5d906bdec22694123c196","slug":"kabaddi-coach-suicide-after-accused-of-molesting-young-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण का आरोप झेल रहे कबड्डी कोच ने की खुदकुशी, पत्नी-बेटे के लिए छोड़ा भावुक संदेश","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
यौन शोषण का आरोप झेल रहे कबड्डी कोच ने की खुदकुशी, पत्नी-बेटे के लिए छोड़ा भावुक संदेश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नॉर्थ बेंगलुरु सेंटर के वरिष्ठ कबड्डी कोच को हाल ही में यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त किया गया था। अब सस्पेंशन झेल रहे कोच ने खुदकुशी कर ली है। कोच का शव मृत अवस्था में एक होटेल के कमरे में पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 9 अक्टूबर को स्पोर्ट्स अथॉरिटी के कैंपस में में बने कमरे में लड़कियां कपड़े बदल रही थीं। इसी दौरान कबड्डी कोच रुद्रप्पा वी होसमानी (59) पर एक 13 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
आरोपों की जांच के लिए सेंटर में 10 अक्टूबर को एक आंतरिक जांच कमिटी गठित की गई थी। इस मामले की तफ्तीश होने के बाद कोच को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। रविवार को होसमनी ने दावनगेरे के एक होटेल में कमरा लिया।
विज्ञापन
सोमवार को वह होटेल के कमरे से बाहर नहीं आए तो होटेल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो होसमानी की लाश रस्सी से लटक रही थी। पुलिस को मौके से एक सुइसाइड नोट भी बरामद हुआ।
सुसाइड नोट में मृतक कोच ने अपनी पत्नी देविका, बेटे राकेश, नजदीकि रिश्तेदारों और दोस्तों से माफी मांगी है। कोच ने लिखा, 'मैंने जो किया उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मैं असहाय हूं। मेरी बॉडी डोनेट कर दी जाए।' कोच ने अपने बेटे से कहा है कि वह अपनी मां का ध्यान रखे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे घरवालों को सौंप दिया है।