{"_id":"5b30d0ce4f1c1bf86e8b9ca3","slug":"jwala-gutta-afraid-of-dhanraj-pillay-whe-she-met-with-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब धनराज पिल्लै को देखकर घबरा गई थीं ज्वाला गुट्टा, कुछ ऐसे बयां किया अपना डरा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जब धनराज पिल्लै को देखकर घबरा गई थीं ज्वाला गुट्टा, कुछ ऐसे बयां किया अपना डरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jun 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
jwala gutta and dhanraj pillayi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा अपने बेहतरीन खेल के अलावा बोल्ड लुक के लिए भी काफी प्रसिद्ध हैं। हाल ही ज्वाला ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉकी के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी धनराज पिल्लै के साथ अपनी एक तस्वीर अपलोड की है। इस तस्वीर के कैप्शन में ज्वाला गुट्टा ने जो लिखा उसे पढ़कर फैंस काफी हैरान हैं।
विज्ञापन
दरअसल फोटो के कैप्शन में ज्वाला ने लिखा, 'मुझे आज भी याद है जब नेशनल कैंप में धनराज पिल्लै को देखकर कितना डर गई थी।' ज्वाला ने आगे लिखा, 'स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया बैंगलोर के नेशनल कैंप में धनराज से डरने के बावजूद मैं उनसे मिलने के लिए काफी उत्सुक थी। वो न सिर्फ एक महान खिलाड़ी हैं बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं।'
विज्ञापन
A post shared by Jwala Gutta (@jwalagutta1) on
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार ब्रॉन्ज जीत चुकी ज्वाला गुट्टा भले ही कोर्ट में आज तक किसी से न घबराई हों लेकिन नेशनल कैंप में इस खिलाड़ी को देखने के बाद उनके पसीने छूट गए थे। ज्वाला गुट्टा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को अब तक करीब दस हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।