{"_id":"611cdd5f8ebc3e42cd4ecf2d","slug":"junior-world-wrestling-championship-simran-and-bipasha-moved-into-semifinals-yash-pruthivraj-anirudh-into-mens-freestyle-bronze-medal-bout","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जूनियर चैंपियनशिप: सिमरन-विपाशा सेमीफाइनल में, यश-पाटिल और अनिरुद्ध ब्रॉन्ज के लिए भिड़ेंगे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व जूनियर चैंपियनशिप: सिमरन-विपाशा सेमीफाइनल में, यश-पाटिल और अनिरुद्ध ब्रॉन्ज के लिए भिड़ेंगे
Wed, 18 Aug 2021 03:43 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा (रूस)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा (रूस)
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 18 Aug 2021 03:43 PM IST
सार
सिमरन ने अजरबैजान की गुलताकिन शिरिनोवा को क्वार्टरफाइनल में चित कर दिया। वहीं, बिपाशा ने 76 किग्रा भारवर्ग में कजाखस्तान की दिलनाज मुल्किनोवा को 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
युवा महिला पहलवान सिमरन
- फोटो : social media
विस्तार
रूस के उफा में चल रही विश्व जूनियर चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में भारत की युवा पहलवान सिमरन ने महिलाओं के 50 किग्रावर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सिमरन ने अजरबैजान की गुलताकिन शिरिनोवा को क्वार्टरफाइनल में चित कर दिया। इससे पहले सिमरन ने रोमानिया की जॉर्जियाना लाविनिया एंटुका को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया था। वहीं, बिपाशा ने 76 किग्रा भारवर्ग में कजाखस्तान की दिलनाज मुल्किनोवा को 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
उधर, पुरुषों की फ्रीस्टाइल इवेंट में यश (74 किग्रा) ने आर्मेनिया के अर्मेन मुसिकयां को 9-2 से हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई। पृथ्वीराज पाटिल (92 किग्रा) और अनिरुद्ध (125 किग्रा) भी कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंच गए। पाटिल ने उजबेकिस्तान के मुहम्मदरसूल रखिमोव को जबकि अनिरुद्ध ने हंगरी के साबा उबोर्नयाक को हराया। वहीं, सीतो (55 किग्रा ), कुसुम (59 किग्रा) और आरजू (68 किग्रा) को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन