फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Junior World wrestling championship: India bag two medals So far

विश्व जूनियर चैंपियनशिप: रविंदर गोल्ड के लिए लगाएंगे दांव, भारत की झोली में अब तक दो पदक 

Tue, 17 Aug 2021 09:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Aug 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Junior World wrestling championship: India bag two medals So far
- - फोटो : social media

रूस के उफा में चल रही विश्व जूनियर चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। रविंदर ने 61 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। रविंदर ने सेमीफाइनल में अर्मेनिया के पहलवान को तकनीकी दक्षता के आधार पर 12-2 से हराया। अब वह गोल्ड के लिए दांव लगाएंगे। उधर, पहलवान गौरव बालियान (79 किग्रा) और दीपक (97 किग्रा) ने अपने अपने स्पर्धा में कास्य पदक जीते। इसके साथ ही भारत की झोली में अब तक दो पदक आ चुके हैं। गौरव बालियान ने जर्मनी के पहलवान को 10-0 से हराकर ब्रॉन्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं, दीपक ने हंगरी के पहलवान को चारों खाने चित कर दिया। दीपक ने हंगरी के पहलावान पर 3-2 से जीत दर्ज की।  

विज्ञापन


बता दें कि गौरव और दीपक को सोमवार को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले उन्होंने तजाकिस्तान के अबुबाकर शुकुरोव को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया था। क्वार्टरफाइनल में रूस के अलिक बादतीव को 5-2 से शिकस्त दी। दूसरी तरफ दीपक को सेमीफाइनल में अमेरिका के ब्रेक्सटन से 1-9 से हार मिली थी। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत बेलारूस के एलियाकसेई के खिलाफ 5-1 की जीत के साथ की और फिर जॉर्जिया के लुका खुतचुआ को 9-4 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed