फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Junior World Wrestling Championship 2021 Ravinder wins silver while Yash Pruthviraj Patil and Anirudh Kumar secured bronze medals

जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: रविंदर को रजत पदक से करना पड़ा संतोष, यश-पृथ्वीराज और अनिरुद्ध ने जीते कांस्य

Thu, 19 Aug 2021 09:59 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उफा Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 19 Aug 2021 09:59 AM IST
सार

जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की पहलवान रविंदर स्वर्ण पदक से चूक गए और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। उनके अलावा यश, पृथ्वीराज पाटिल और अनिरुद्ध कुमार कांस्य पदक जीतने  में सफल रहे। 

विज्ञापन
Junior World Wrestling Championship 2021 Ravinder wins silver while Yash Pruthviraj Patil and Anirudh Kumar secured bronze medals
पहलवान रविंदर कुमार - फोटो : twitter@Media_SAI

विस्तार

युवा भारतीय पहलवान रविंदर (61 किग्रा) को जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में ईरान के रहमान मौसा अमोयूजादखलिली के हाथों 3-9 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यश (74 किग्रा), पृथ्वी बाबासाहेब पाटिल (92 किग्रा) और अनिरूद्ध (125 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। इससे भारत ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अपना अभियान छह पदकों के साथ खत्म किया। गौरव बालियान (79 किग्रा) और दीपक (97 किग्रा) ने मंगलवार को कांस्य पदक जीते थे। 

विज्ञापन



यश ने किर्गिस्तान के स्टांबुल जानयबेक उलु पर 2-5 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 12-6 से जीत हासिल की। उन्होंने पहले अर्मेनिया के अर्मेन मुसिकयां को 9-2 से मात देकर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थी। पाटिल ने प्लेऑफ में रूस के इवान किरिलोव को 2-1 से और अनिरूद्ध ने अजरबैजान के अयदिन अहमदोव को 7-2 से हराया।
विज्ञापन


बिपाशा फाइनल में 

महिलाओं में बिपाशा (76 किग्रा) ने मंगोलिया की ओडबाग उलजिबात को 9-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की दिलनाज मुल्किनोवा को 6-3 से हराया। सिमरन (50 किग्रा) सेमीफाइनल में अमेरिका की एमिली किंग शिल्सन से तकनीकी श्रेष्ठता से हार गईं। वह कांस्य पदक के लिए नहीं लड़ेंगी। सिमरन ने रोमानिया की जॉर्जियाना लाविनिया एंटुका को तकनीकी कौशल के आधार पर हराया था। इसकेबाद अजरबैजान की गुलताकिन शिरिनोवा को क्वार्टर फाइनल में चित कर दिया था। सीतो (55 किग्रा), कुसुम (59 किग्रा) और आरजू (68 किग्रा) को क्वार्टर फाइनल में हार मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed