{"_id":"5ba170ba867a557ed62a50d7","slug":"junior-world-champianship-sajan-bhanwal-enters-77kg-greco-roman-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर विश्व चैंपियनशिपः साजन भानवाल ने फाइनल में पहुंच रजत पदक किया पक्का","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जूनियर विश्व चैंपियनशिपः साजन भानवाल ने फाइनल में पहुंच रजत पदक किया पक्का
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 03:10 AM IST
विज्ञापन
साजन भानवाल
भारतीय पहलवान साजन भानवाल (77 किग्रा) ने स्लोवाकिया के ट्रनावा में चल रही जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। जूनियर एशिया चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता हरियाणा के पहलवान साजन ने सेमीफाइनल में यूक्रेन के दमयेत्रो गरदूबेई को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन
स्वर्ण पदक के मुकाबले के लिए अब 2017 जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता साजन का सामना रूस के इस्लाम ओपिव से होगा। जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन साजन ने क्वार्टर फाइनल में नार्वे के पर आंद्रेस कुरे को पराजित किया। विजय (55 किग्रा) और सागर (63 किग्रा) को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अब यह दोनों अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन