फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   junior ranking tournament: Mesnam Marba won title, double success for tanisha and aditi

मेइराबा ने जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में जीता खिताब, तनीषा-अदिति को दोहरी सफलता

Mon, 19 Aug 2019 09:12 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 19 Aug 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन

मेसनाम मेइराबा ने फाइनल में दबदबा बनाते हुए रविवार को अखिल भारतीय जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के लड़कों के एकल वर्ग का खिताब जीत लिया। तनीषा क्रास्तो और अदिति भट के लिए टूर्नामेंट यागदार रहा और इन दोनों ने दोहरी सफलता हासिल की।

विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में 15वें नंबर के खिलाड़ी शीर्ष वरीय मेइराबा ने दूसरे वरीय सतीश कुमार के को एक तरफा मुकाबले में 21-12, 21-11 से हराया। लड़कियों के एकल फाइनल में अदिति ने एक घंटा और 18 मिनट चले बेहद कड़े मुकाबले में शीर्ष वरीय उन्नति बिष्ट को तीन गेम में 22-20, 13-21, 22-20 से हराया।
विज्ञापन


अदिति ने लगातार दूसरे मुकाबले में तीन गेम में जीत दर्ज की। उन्होंने सेमीफाइनल में सातवीं वरीय आशी रावत को 21-15, 14-21, 21-16 से हराया था। अदिति ने इसके बाद गोवा की तनीषा के साथ मिलकर लड़कियों के युगल वर्ग का खिताब भी जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदिति और तनीषा की दूसरी वरीय जोड़ी ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए खुशी गुप्ता और धृति यतीश की सातवीं वरीय जोड़ी को 17-21, 21-19, 21-17 से हराया। तनीष ने मिश्रित युगल में भी इशान भटनागर के साथ मिलकर ध्रुव रावत और तृषा हेगड़े को 20-22, 21-16, 21-13 से हराकर खिताब जीता।


लड़कों के युगल वर्ग में पांचवें वरीय असम के इमान सोनोवाल और मध्य प्रदेश के यश राइकवार ने शीर्ष वरीय मनजीत सिंह ख्वेराकपाम और डिंकू सिंह कोनथोजाम को 21-12, 21-15 से हराकर खिताब जीता। यह रूस के कजान में सात से 13 अक्टूबर तक होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप का पहला चयन टूर्नामेंट है। दूसरा चयन टूर्नामेंट अगले हफ्ते बेंगलुरु में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed