फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Junior boxers notch up 21 medals at Asian Championships

भारतीय मुक्केबाजों का धमाल, एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में छह स्वर्ण सहित जीते 21 पदक

Sat, 19 Oct 2019 08:25 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 19 Oct 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
Junior boxers notch up 21 medals at Asian Championships
boxing shimla

भारतीय मुक्केबाजों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में छह स्वर्ण, नौ सिल्वर और छह कांस्य सहित कुल 21 पदक जीते। टूर्नामेंट में 26 देशों के मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। भारत कुल पदकों के मामले में शीर्ष पर जबकि तालिका में उज्बेकिस्तान (8 स्वर्ण सहित 20 पदक) के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन


भारतीय पुरुष टीम ने दो स्वर्ण, तीन रजत और इतने ही कांस्य, जबकि महिलाओं ने चार स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य जीते। पुरुषों में विश्वनाथ सुरेश (46 किग्रा), विश्वामित्र चोंगथम (48 किग्रा), जबकि महिलाओं में नेशनल चैंपियन कल्पना (46 किग्रा), प्रीति दहिया (60 किग्रा), तशबीर कौर संधू (80 किग्रा) और अल्फिया तरन्नम पठान (80 किग्रा से अधिक) ने पीले तमगे जीते।
विज्ञापन


योगेश (63 किग्रा), जयदीप रावत (66 किग्रा), राहुल (70 किग्रा), तमन्ना (48 किग्रा), तन्नू (52 किग्रा), नेहा (54 किग्रा), खुशी (63 किग्रा), शारवरी कल्यांकर (70 किग्रा) और खुशी (75 किग्रा) ने रजत जीते। रिंकू (50 किग्रा), अंबेश्वरी देवी (57 किग्रा), माही लामा (66 किग्रा), विजय सिंह (50 किग्रा), विक्टर सिंह शेखोम (52 किग्रा) और वंशज (60 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed