फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Joshna starts with a win at the world championship

जोशना चिनप्पा ने विश्व चैम्पियनशिप में की जीत से शुरूआत

Fri, 25 Oct 2019 08:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 25 Oct 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Joshna starts with a win at the world championship
जोशना चिनप्पा - फोटो : pti

जोशना चिनप्पा ने सीआईबी पीएसए महिला विश्व स्क्वाश चैम्पियनशिप के अपने शुरुआती मुकाबले में अमेरिका की हाले मेंडीज पर जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। भारतीय खिलाड़ी को हालांकि गैरवरीय मेंडीज ने गुरुवार देर रात को खेले गए मुकाबले में कड़ी टक्कर दी।

विज्ञापन


बारहवीं वरीयता प्राप्त जोशना ने अनुभव का फायदा उठाते हुए इस मुश्किल मुकाबले को 9-11, 12-10, 8-11, 11-6, 11-6 से अपने नाम किया। एक अन्य भारतीय सुनैना कुरुविला को हालांकि पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


उन्हें बेल्जियम की नेली जाइल्स ने 8-11, 11-7, 11-4, 11-5 से हराया। इस टूर्नामेंट के साथ यहां मिस्र पुरुष ओपन का भी आयोजन हो रहा जहां भारतीय खिलाड़ी सौरव घोषाल को पहले दौर में बाई मिली है। रमित टंडन को हालांकि पहले दौर में हांगकांग के लियो अयू ने एकतरफा मुकाबले में 11-5, 11-7, 11-2 से हराया। टूर्नामेंट में विक्रम मल्होत्रा भी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed