फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Joshna Chinappa wins her 15th National Squash crown

जोशना चिनप्पा 15वीं और सौरव घोषाल 12वीं बार बने नेशनल स्क्वाश चैंपियन

Sun, 27 Aug 2017 01:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 27 Aug 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
Joshna Chinappa wins her 15th National Squash crown
जोशना चिनप्पा - फोटो : twitter

भारतीय महिला स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने शनिवार को एचसीएल नेशनल स्क्वाश चैंपियनशिप में 15वीं बार विमेंस सिंगल्स खिताब जीता। वहीं सौरव घोषाल ने 12वीं बार मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन


विश्व में 14वीं रैंकिंग पर काबिज चिनप्पा अब भुवनेश्वरी कुमारी के 16 नेशनल खिताब के रिकॉर्ड से एक कदम पीछे है। चिनप्पा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी दीपिका पल्लीकल ने आखिरी समय में टखने में चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन


पिछले साल दीपिका पल्लीकल के हाथों खिताब गंवाने वाली शीर्ष वरीयता प्राप्त चिनप्पा ने मौजूदा टूर्नामेंट के फाइनल में लक्ष्य राघवेंद्र को 11-6, 8-11, 11-2, 11-4 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : स्क्वॉश गेम में इंडिया का नंबर वन खिलाड़ी बना रंजीत सिंह


वहीं विश्व में 27वें नंबर के घोषाल ने मेंस सिंगल्स फाइनल में महेश मनगांवकर को 11-8, 11-13, 11-9, 11-6 से हराया। यह लगातार दूसरा वर्ष हैं जब दोनों वर्गों के विजेताओं को बराबर पुरस्कार राशि दी गयी। टूर्नामेंट में कुल 11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि बांटी गयी जिसमें से विजेताओं को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दिये गये।

भारतीय स्क्वॉश महासंघ (एसआरएफआई) के विकास अधिकारी हरीश प्रसाद ने कहा, 'यह पूरा सप्ताह काफी रोमांचक रहा जहां हमने बेहतरीन मुकाबले देखे। एचसीएल ने हमें विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने में मदद की। इसी कारण हम चैम्पियनशिप का सफल आयोजन कर सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed