{"_id":"5c169839bdec225b68458731","slug":"joshna-chinappa-win-national-champion-for-a-record-equalling-16th-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशना ने 16वें राष्ट्रीय खिताब के साथ की भुवनेश्वरी की बराबरी ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जोशना ने 16वें राष्ट्रीय खिताब के साथ की भुवनेश्वरी की बराबरी
Sun, 16 Dec 2018 11:53 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
joshna chinappa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्वॉश स्टार जोशना चिनप्पा ने रविवार को 16वीं बार राष्ट्रीय खिताब पर कब्जा किया और भुवनेश्वरी कुमारी के रिकॉर्ड की बराबरी की। पुरुष वर्ग में महेश मंगावकर पहली बार राष्ट्रीय खिताब जीतने में सफल रहे। महेश ने विक्रम मल्होत्रा को 11-4, 13-15, 11-2, 5-11, 15-13 से पराजित किया। जबकि जोशना ने उर्वशी जोशी को 9-11, 11-1, 11-6, 11-5 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
हालांकि पहले गेम में उर्वशी ने जीत हासिल कर 32 वर्षीय जोशना को चौंकाया था लेकिन उसके बाद अनुभवी चिनप्पा ने महाराष्ट्र की खिलाड़ी को कोई और मौका प्रदान नहीं किया। जोशना ने कहा कि उनके लिए राष्ट्रीय खिताब जीतना हमेशा खास रहा है।
विज्ञापन
मैंने पहला राष्ट्रीय खिताब चौदह वर्ष की उम्र में जीता था। जब मैं 12 साल की थी तो पिता ने कहा कि तुम्हें 16 वर्ष में पहला खिताब जीत लेना चाहिए और मैंने दो साल पहले जीत लिया था। तब से मेरी कोशिश ज्यादा से ज्यादा खिताब जीतने की रही है।
विज्ञापन