WWE के सुपरस्टार जॉन सीना की गर्दन टूटते-टूटते बची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WWE स्मैकडाउन में जॉन सीना की गर्दन टूटते-टूटते बच गई। शिन्सके नाकामुरा के खिलाफ फाइट के दौरान सीना के साथ ये घटना घटी। WWE के फेस माने जाने वाले जॉन सीना के लिए राहत की बात यह रही कि उनकी गर्दन में गंभीर चोट नहीं आई। इस फाइट में उन्हें नाकामुरा से शिकस्त झेलना पड़ी और इसका नतीजा ये हुआ कि समरस्लैम में जिंदर महल का सामना अब नाकामुरा से होगा।
इस मैच में शिंस्के नाकामुरा ने जॉन सीना को हराया और वो WWE चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटैंडर बने। मैच के बाद बैरन कॉर्बिन ने नाकामुरा पर अटैक किया, जिन्हें बचाने के लिए जॉन सीना आए। इसके अलावा भी मैच में कई रोचक दृश्य देखने को मिले। जब जॉन सीना नाकामुरा के पास हार के बाद हाथ मिलाने गए तो जापान के रेसलर ने WWE के फ्री एजेंट से माफी मांगी।
Worlds have collided. pic.twitter.com/NhAmtwbw4w
— TDE Wrestling (@totaldivaseps) August 2, 2017
दरअसल, मैच को दौरान जॉन सीना पर नाकामुरा ने सुप्लैक्स दांव लगाया। इसकी वजह से सीना की मैट पर लैंडिंग गर्दन के बल हुई। गिरने के तुरंत बाद ही सीना ने अपनी गर्दन पकड़ ली, रैफरी ने सीना का हाल-चाल जानने की कोशिश की। सीना गर्दन के बल गिरने के बाद भी सुरक्षित रहे। इसी वजह से नाकामुरा ने सीना से माफी मांगी।
so yeeah John Cena's probably dead sorry @michaelbay #SDLive pic.twitter.com/v6rOJXbsLX
— rep (@repalec) August 2, 2017
जॉन सीना भले ही नंबर 1 कंटैंडर मैच हार गए हों, लेकिन मैच के बाद उन्होंने जो कुछ भी किया, वो बातें साबित करती है कि आखिर क्यों जॉन सीना दुनिया भर के रैसलिंग फैंस के पसंदीदा रैसलर हैं। हार के बाद भी सीना अपने विरोधी के पास गए और उन्हें दर्शकों के सामने विजेता घोषित करते हुए उनका हाथ पकड़कर हवा में उठाया।
द लीडर ऑफ सीनेशन जॉन सीना पर ड्रीम मैच में जीत हासिल करने के बाद अब नाकामुरा का सामना WWE चैंपियनशिप के लिए जिंदर महल के साथ समरस्लैम में होगा। समरस्लैम 20 अगस्त (भारत में 21 अगस्त) को होगी।