{"_id":"5acd5fd64f1c1b4c3e8b46e8","slug":"jitu-rai-and-om-mitharwal-qualified-for-mens-50-meter-pistol-final-in-cwg-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: 50 मीटर पिस्टल के फाइनल में पहुंचे जीतू-मिथरवाल, पदक जीतने से अब एक कदम दूर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
CWG 2018: 50 मीटर पिस्टल के फाइनल में पहुंचे जीतू-मिथरवाल, पदक जीतने से अब एक कदम दूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Apr 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
जीतू राय और मिथारवल
भारत के ओमप्रकाश मिथरवाल और जीतू राय ने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेंस कैटेगरी की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।भारतीय खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के बाद देश को मेडल की उम्मीद काफी ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन
क्वालीफिकेशन राउंड में जहां ओम मिथरवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं जीतू राय छठे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंच गए। इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में जीतू राय ने स्वर्ण व मिथरवाल ने कांस्य पदक जीता था। अब 50 मीटर पिस्टल का फाइनल मुकाबला 12 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन