फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   jitu rai and gagan naran are not selected in asian games squad

जीतू राय व गगन नारंग की एशियाई खेलों से छुट्टी, टीम में युवाओं को दी गई तरजीह

Fri, 29 Jun 2018 07:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
jitu rai and gagan naran are not selected in asian games squad
जीतू राय - फोटो : SELF

दिग्गज निशानेबाज गगन नारंग, जीतू राय और युवा मेहुली घोष को एशियाई खेलों के लिए निशानेबाजी टीम में शामिल नहीं किया गया है। इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू होने वाले इन खेलों के लिए कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है। इनमें मनु भाकर, अनीश भानवाला और सौरव चौधरी जैसे युवाओं को तरजीह दी है। हालांकि नारंग को विश्व चैंपियनशिप के लिए टीम में चुना गया है। यह टूर्नामेंट एशियाई खेलों के बाद होगी।  

विज्ञापन


पुरुष एयर राइफल टीम के दो सदस्य रवि कुमार और दीपक कुमार हैं, जबकि थ्री पोजीशन टीम में संजीव राजपूत और अखिल शेयोण शामिल हैं। इसमें नारंग बाहर हैं। लंदन ओलंपिक कांस्य पदकधारी नांरग ने 2010 एशियाई खेलों में एयर राइफल में रजत पदक जीता था। इस 35 वर्षीय निशानेबाज ने 2006 और 2010 में कुल पांच पदक अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन


रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला एयर राइफल मिश्रित स्पर्धा में निशानेबाजी करेंगी जबकि अभिषेक वर्मा और मनु भाकर का लक्ष्य एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में पदक जुटाने का होगा। कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके जीतू ने 2014 इंचियोन खेलों में स्वर्ण पदक से भारत का खाता खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप के लिए विजय की वापसी : चोटों और खराब प्रदर्शन के चलते लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता निशानेबाज विजय कुमार विश्व चैंपियनशिप के लिए टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। सेना का यह निशानेबाज स्टैंडर्ड पिस्टल और सेंटर फायर (गै ओलंपिक स्पर्धा) में भाग लेंगे। 


हालांकि विजय ने अपने कॅरिअर का शीर्ष पदक रैपिड फायर में जीता है। उनके अलावा विश्व चैंपियनशिप की टीम में नारंग, चैन सिंह, शहजर रिजवी, गुरप्रीत सिंह, मोहम्मद असाब (पुरुष) और महिलाओं में तेजस्विनी सावंत और मेहुली जैसी निशानेबाज शामिल हैं।

एशियाई खेलों की टीम : 

सीनियर राइफल पुरुष थ्री पोजीशन : संजीव राजपूत, अखिल शेयोण। 

एयर राइफल : रवि कुमार , दीपक कुमार। 

300 मी स्टैंडर्ड राइफल : हरजिंदर सिंह , अमित कुमार। 

एयर राइफल : मिश्रित : रवि कुमार , अपूर्वी चंदेला। महिला थ्री पोजीशन : अंजुम मौदगिल, गायत्री एन। 

एयर राइफल : अपूर्वी, इलावेनिल वालारिवान। 

सीनियर पिस्टल पुरुष : एयर पिस्टल : अभिषेक वर्मा, सौरभ चौधरी। 

रैपिड फायर पिस्टल : शिवम शुक्ला, अनीश भानवाला। 

एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा : अभिषेक वर्मा, मनु भाकर। 

महिला एयर पिस्टल : मनु भाकर, हीना सिद्धू। 

स्पोर्ट्स पिस्टल : राही सरनोबत, मनु भाकर। 

सीनियर शॉटगन पुरुष ट्रैप : लक्ष्य , मानवजीत सिंह संधू। 

स्कीट:  शीराज शेख , अंगदवीर बाजवा। 

डबल ट्रैप : अंकुर मित्तल , शार्दुल विहान। 

ट्रैप मिश्रित : लक्ष्य, श्रेयसी सिंह। 

महिला ट्रैप : श्रेयसी सिंह , सीमा तोमर। 

स्कीट : गनेमत शेखान, रश्मि राठौड़। 

डबल ट्रैप : श्रेयसी, वर्षा वर्मन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed