{"_id":"5cbf40fcbdec2213e649101c","slug":"jinson-johnson-pulls-out-from-1500m-finals-of-asian-athletics-championships-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोटिल जॉनसन 1500 मीटर दौड़ से हटे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
चोटिल जॉनसन 1500 मीटर दौड़ से हटे
Tue, 23 Apr 2019 10:14 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
जिनसन
एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जिनसन जॉनसन मंगलवार को 1500 मीटर के फाइनल्स से कुछ देर पहले चोटिल होने के कारण एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप से हट गए। उप मुख्य कोच राधाकृष्णनन नायर ने कहा, 'जिंसन की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह अभी परेशान है। चिकित्सकों ने उन्हें इस स्थिति में ट्रैक पर नहीं उतरने की सलाह दी।' जानसन ने सोमवार को 800 मीटर फाइनल में हिस्सा नहीं लिया था। उनके नाम पर 800 मीटर और 1500 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
Trending Videos
वाजवा, द्रोण व टोक्स मुख्य दौर में
tennis
परमवीर बाजवा, द्रोण वालिया, गैरी टोकस और आदित्य बालसेकर ने आरबीएलएटीटी एशियाई रैंकिंग पुरुष टेनिस चैंपियनशिप के दौर में प्रवेश कर लिया। बाजवा ने राघव जयसिंघानी को 6-2, 7-5 से, टोकस ने आकाश अहलावत को 6-3, 6-4 से और आदित्य ने राहिन गजरी को 7-5, 6-4 से हराया। वालिया जब पारस दाहिया के खिलाफ 5-3 से आगे चल रहे थे तब पारस मुकाबले से हट गए।