फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Javelin Thrower Neeraj Chopra Qualifies for prestigious Diamond League Finals

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

Fri, 27 Jul 2018 09:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
Javelin Thrower Neeraj Chopra Qualifies for prestigious Diamond League Finals
नीरज चोपड़ा - फोटो : file

राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को प्रतिष्ठित डायमंड लीग के फाइनल का टिकट कटा लिया। खिताबी मुकाबला 30 अगस्त को होगा। हरियाणा के पानीपत के चोपड़ा इस महीने के शुरू में डायमंड लीग सीरीज के रबात (मोरक्को) चरण में 83.32 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से पांचवें स्थान पर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने वहां से चार डायमंड लीग अंक हासिल किए थे और पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ फाइनल में प्रवेश किया। चोपड़ा के अलावा मौजूदा विश्व चैंपियन जोहानेस वेटर, ओलंपिक चैंपियन थामस रोहलर , 2017 आईएएएफ डायमंड लीग चैंपियन जैकब वाडलेजिच, जर्मन चैंपियन आंद्रियास  होफमैन और एस्तोनिया के रिकार्डधारी मैग्नस कर्ट ने भी क्वालिफाई किया। रबात से पहले नीरज ने दो अन्य डायमंड लीग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन


वह दोहा में चार मई को चौथे स्थान पर रहे थे जिससे उन्हें पांच अंक मिले थे जबकि 25 मई को अमेरिका के यूजीन में छठे स्थान से तीन अंक जुटाने में सफल रहे थे। वह दोहा डायमंड लीग में 87.43 मीटर के थ्रो से चौथे स्थान पर रहे थे। 14 चरण की डायमंड लीग प्रतियोगिताओं में दुनिया के शीर्ष एथलीट भाग लेते हैं। प्रत्येक चरण में शीर्ष आठ में रहने वाले खिलाड़ियों को इनामी राशि मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठवें स्थान पर रहने वाले एथलीट को 1000 डॉलर (करीब 68608 रुपये), जबकि विजेता को 10,000 डॉलर (करीब 685980 रुपये) मिलते हैं। ज्यूरिख और ब्रसेल्स में डायमंड लीग फाइनल में इस इनामी राशि को बढ़ा दिया गया है, जिसमें आठवें स्थान पर रहने वाले को 2,000 डॉलर (करीब 137202 रुपये), जबकि पहले स्थान पर रहने वाले को 50,000 डॉलर (करीब 3430050 रुपये) मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed