फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Japan to impose virus emergency in Tokyo during Olympics: Reports

बड़ी खबर: जापान सरकार ओलंपिक के दौरान टोक्यो में लागू करेगा कोरोना आपातकाल

Wed, 07 Jul 2021 04:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 07 Jul 2021 04:36 PM IST
सार

ओलिंपक इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो में होना है। कोरोना की वजह से पिछले साल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होने वाले ओलपिक गेम्स को एक साल के लिए टाल दिया गया था।

विज्ञापन
Japan to impose virus emergency in Tokyo during Olympics: Reports
कोरोना वायरस और टोक्यो ओलंपिक - फोटो : ट्विटर

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में महज कुछ ही दिन का समया बचा है। इससे पहले बुधवार एक रिपोर्ट के मुताबिक खबर मिली कि जापान सरकार ओलंपिक के दौरान टोक्यो में कोरोना आपातकाल को लागू करेगा। इससे पहले पिछले महीने की 17 तारीख को जापान सरकार ने टोक्यो में कोरोना काल के दौरान लगाए गए आपातकाल को जल्द हटाने का फैसला किया था।  प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा था कि टोक्यो ओलंपिक से एक महीने पहले 20 जून को शहर से आपातकाल हटा दिया जाएगा। इसके अलावा 10,000 दर्शकों को मैदान पर जाने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते टोक्यो सहित देश के कई क्षेत्रों में आपातकाल लागू था। कोरोना पर काबू करने के लिए ये इमरजेंसी 25 अप्रैल को लगाई गई थी। बता दें कि ओलिंपक इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो में होना है। कोरोना की वजह से पिछले साल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होने वाले ओलपिक गेम्स को एक साल के लिए टाल दिया गया था।

विज्ञापन

टोक्यो में आपातकाल की स्थिति बहाल करने पर निर्णय कल

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोरोना वायरस उपायों को लेकर अपने प्रमुख मंत्रियों के साथ बैठक भी की। सुगा ने कहा कि टोक्यो में मामले बढ़ने से रोकने के लिए वे अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह टोक्यो में आपातकाल की स्थिति बहाल करने पर गुरुवार को निर्णय करेंगे। टोक्यो में यदि आपातकाल की स्थिति घोषित की जाती है तो ओलंपिक आयोजकों को 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों में स्थानीय दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देने की योजना पर पुनर्विचार करना होगा। बता दें कि टोक्यो में बुधवार को 920 नए मामले सामने आए जो 13 मई के बाद एक दिन में पाए गए मामलों का नया रिकॉर्ड है। जापान में केवल 12 प्रतिशत लोगों का ही पूर्ण टीकाकरण हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक का टोक्यो दौरा

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने बुधवार को कहा कि आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक आठ जुलाई को टोक्यो पहुंचेंगे और तीन दिन तक पृथकवास में रहने के बाद खेलों से पहले होने वाली बैठकों में हिस्सा लेंगे। बाक के दौरे से पहले टोक्यो में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

कुछ राज्यों में 12 जुलाई को खत्म होगा आपातकाल
वहीं, कुछ राज्यों में लगा आपातकाल 12 जुलाई को खत्म होगा और संभावना है कि सरकारी अधिकारियों को ओलंपिक के शुरू होने के दौरान फिर से राज्य में आपातकाल लगाना पड़े। बाक के 16 जुलाई को हिरोशिमा का दौरा करने की भी उम्मीद है और तभी आईओसी उपाध्यक्ष जॉन कोट्स नागासाकी का दौरा करेंगे। कोट्स से एक महीने पहले पूछा गया था कि क्या ओलंपिक राज्य में आपातकाल के दौरान आयोजित किए जा सकते हैं तो उन्होंने कहा था, 'इसका जवाब बिलकुल हां है।' बता दें किजापान में कोरोना महामारी के कारण 14,800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed