फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Japan Minister Says Anything Can Happen With Tokyo Olympics

संशय : टोक्यो ओलंपिक पर छाए संकट के बादल, जापान के मंत्री ने कहा- कुछ भी हो सकता है

Fri, 15 Jan 2021 06:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 15 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Japan Minister Says Anything Can Happen With Tokyo Olympics
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : Social media

जापान के कैबिनेट मंत्री टारो कोनो ने स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक के संबंध में कहा कि कुछ भी हो सकता है, जिससे इनके आयोजन को लेकर संशय और अधिक बढ़ गया है। स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक के आयोजन में छह महीने का समय बचा है।

विज्ञापन


कोनो ने ओलंपिक रद्द होने की संभावना जताई
कोनो का बयान सरकार और स्थानीय आयोजन समिति की आधिकारिक स्थिति का विरोधाभासी है क्योंकि सरकार और आयोजन समिति लगातार बयान दे रही है कि ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा और ये पूरी तरह से सुरक्षित होंगे। कोनो ने ओलंपिक रद्द होने की संभावना जताई। उन्होंने यह भी दोहराया कि हाल में हुए सर्वेक्षण में जापान में 80 प्रतिशत लोग सोचते हैं कि ओलंपिक का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए या ये आयोजित नहीं होंगे।
विज्ञापन


कोनो ने 'रायटर्स नेक्स्ट कॉन्फ्रेंस' में कहा, 'मुझे कहना चाहिए कि कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा, 'ये किसी भी ओर जा सकते हैं।' जापान में नए बढ़ते मामलों को देखते हुए आपात आदेश जारी किया हुआ है। हालांकि जापान अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस से बेहतर तरीके से निपटा है और वहां पर इस वायरस से करीब 4,000 मौत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे
ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे जिनके बाद 24 अगस्त से पैरालंपिक शुरू होंगे। टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कोनो की टिप्पणी पर कुछ नहीं कहा। लकिन उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने 'खेलों के आयोजन के लिये अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है।'


बयान में कहा गया, 'कोविड-19 महामारी को लेकर परिस्थितियां हर मिनट बदल रही हैं।' इसके अनुसार, 'हम उम्मीद करते हैं कि जापान की सरकार, टोक्यो मेट्रोपोलिटन सरकार और अन्य अधिकारियों द्वारा लागू किए गए कई उपाय हालात सुधरने में मदद करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed