{"_id":"578779064f1c1b1b0813f847","slug":"it-could-be-terro-attack-at-french-olympic-team-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियो में फ्रांस की ओलंपिक टीम पर हो सकता है आतंकी हमला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रियो में फ्रांस की ओलंपिक टीम पर हो सकता है आतंकी हमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Jul 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में फ्रांस टीम पर आतंकी हमला हो सकता है। इसका खुलासा डायरेक्टर ऑफ मिलिट्री इंटेलिजेंस के प्रमुख जनरल क्रिस्टोफ गोमार्ट ने किया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है गोमार्ट ने मई में ही आतंकी हमले की साजिश की रिपोर्ट संसदीय समिति को सौंप दी थी, जब वे नवंबर में हुए पेरिस हमले की जांच कर रहे थे। उस हमले में काफी लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
लेकिन रिपोर्ट के कुछ अंश का खुलासा इस हफ्ते किया गया है। उन्होंने कहा कि समिति को आतंकी हमले की साजिश के बारे में बता दिया गया था। साजिशकर्ता ब्राजील के नागरिक है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
रियो में ओलंपिक खेल 5 अगस्त से शुरू होंगे। आयोजक इसके सफल आयोजन के लिए 85 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात करेंगे जिसमें 47 हजार पुलिसकर्मी और 38 हजार सोल्जर्स होंगे। इनका काम खेलगांव में ठहरने वाले 10,500 खिलाड़ियों के साथ-साथ अधिकारियों, पत्रकारों और पर्यटकों की सुरक्षा करने का होगा।
ओलंपिक गेम्स 21 अगस्त को खत्म होंगे।