{"_id":"6055a7539d2a1a35b3487988","slug":"issf-world-cup-three-shooters-participating-in-event-test-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग विश्व कप: तीन और निशानेबाज निकले कोरोना पॉजिटिव, इनमें दो भारतीय एथलीट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शूटिंग विश्व कप: तीन और निशानेबाज निकले कोरोना पॉजिटिव, इनमें दो भारतीय एथलीट
Sat, 20 Mar 2021 01:12 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में शूटिंग विश्व कप जारी है। 18 मार्च से शुरू हुए इस वर्ल्ड कप में तमाम प्रोटोकॉल्स के बावजूद कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एक विदेशी खिलाड़ी पॉजिटिव मिला था और आज दो भारतीय एथलीट भी कोविड की चपेट में बताए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो तीन में से एक विदेशी महिला एथलीट हैं तो पिस्टल टीम के दो भारतीय खिलाड़ी संक्रमित पाए गए हैं। सभी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में जारी निशानेबाजी विश्व कप के एक अधिकारी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए निशानेबाजों के रूममेट्स की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 29 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 10 मीटर एयर पिस्टल का फाइनल आज होना था, लेकिन अब कोरोना संक्रमित पाए गए निशानेबाज शिरकत नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन