फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ISSF World Cup: Suruchi Singh wins gold in women's 10m air pistol event

ISSF World Cup: सुरुचि सिंह को स्वर्ण, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता पदक

Fri, 13 Jun 2025 07:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 Jun 2025 07:28 PM IST
सार

सुरुचि ने फाइनल में  241.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन की कांस्य पदक विजेता कियानक्सुन याओ (221.7) को पछाड़ने के तुरंत बाद सुरुचि ने 10.5 अंक के साथ बढ़त हासिल कर ली, जबकि फ्रांस की रजत विजेता कैमिली जेड्रेजेवस्की (241.7) सिर्फ 9.5 अंक का ही निशाना साध पाई।

विज्ञापन
ISSF World Cup: Suruchi Singh wins gold in women's 10m air pistol event
निशानेबाजी (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

उभरती हुई भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह ने शुक्रवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में जीत के साथ आईएसएसएफ विश्व कप की इस स्पर्धा में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता। अपने तीसरे विश्व कप में भाग ले रही इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने व्यक्तिगत स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की तथा कुल मिलाकर चौथा पदक जीता।
विज्ञापन


उन्होंने इससे पहले अप्रैल में ब्यूनस आयर्स और लीमा विश्व कप में स्वर्ण जीते थे। सुरुचि ने फाइनल में  241.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन की कांस्य पदक विजेता कियानक्सुन याओ (221.7) को पछाड़ने के तुरंत बाद सुरुचि ने 10.5 अंक के साथ बढ़त हासिल कर ली, जबकि फ्रांस की रजत विजेता कैमिली जेड्रेजेवस्की (241.7) सिर्फ 9.5 अंक का ही निशाना साध पायी।
विज्ञापन


अंतिम प्रयास में 9.5 का स्कोर भारतीय खिलाड़ी के लिए शीर्ष पुरस्कार हासिल करने के लिए पर्याप्त था, क्योंकि जेड्रेजेवस्की ने 9.8 का ही स्कोर किया था। सुरुचि इससे पहले क्वालीफिकेशन में  588 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर 574 अंक के साथ 25वें स्थान पर रहीं। फाइनल मुकाबले के दौरान कमेंट्री कर रहीं भाकर ने अपनी हमवतन के स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed