फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ISSF Junior World Championship: Manu Bhaker, Namya Kapoor, and Shango Rhythm won gold medals, India topped the medal table list

आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप : मनु भाकर, नाम्या और रिदम की तिकड़ी ने जीते स्वर्ण पदक, भारत तालिका में शीर्ष पर

Thu, 07 Oct 2021 07:18 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 07 Oct 2021 07:18 AM IST
सार

मनु भाकर, नाम्या कपूर और रिदम सांगवान की तिकड़ी फाइनल में अमेरिका की टीम को 16-4 से हराकर चैंपियन बनी। फ्रांस ने यूक्रेन को 17-7 से मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा किया।

विज्ञापन
ISSF Junior World Championship: Manu Bhaker, Namya Kapoor, and Shango Rhythm won gold medals, India topped the medal table list
मनु भाकर, नाम्या कपूर, और रिदम सांगवान - फोटो : twitter

विस्तार

मनु भाकर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा स्वर्ण पदक जीता। मनु, नाम्या कपूर और रिदम सांगवान की तिकड़ी फाइनल में अमेरिका की टीम को 16-4 से हराकर चैंपियन बनी। फ्रांस ने यूक्रेन को 17-7 से मात देकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। भारतीय टीम अब तक स्पर्धा में 17 (9 स्वर्ण, 6 रजत, 3 कांस्य) पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। 

विज्ञापन


जसकरण आईसीसी के माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लिए के नामित 
भारत में जन्मे अमेरिकी जसकरण मल्होत्रा को सितंबर महीने के आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिए नामांकित किया गया है। चंडीगढ़ में जन्मे और अंडर-19 स्तर पर हिमाचल प्रदेश की कप्तानी करने वाले 31 वर्षीय जसकरण किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। उनके अलावा बांग्लादेश के स्पिनर नासुम अहमद और नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट, उनकी हमवतन चार्ली डीन और दक्षिण अफ्रीका की लिजली ली को आईसीसी के महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए नामांकित किया गया है। जसकरण ने नौ सितंबर को ओमान में विश्व कप लीग-2 के एक मैच में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ नाबाद 173 रन की शानदार पारी के दौरान एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। उनके नाम पर छह वनडे में 87 के औसत और 104.40 के स्ट्राइक रेट से 261 रन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed