{"_id":"6161415b8ebc3e655f210a8e","slug":"issf-junior-world-championship-2021-india-ends-junior-worlds-with-30-medals-tops-table","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय निशानेबाजों ने जीते 13 गोल्ड और 11 सिल्वर, 30 पदकों के साथ शीर्ष पर भारत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय निशानेबाजों ने जीते 13 गोल्ड और 11 सिल्वर, 30 पदकों के साथ शीर्ष पर भारत
Sat, 09 Oct 2021 12:44 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:44 PM IST
सार
भारत के निशानेबाजों ने आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। जिसके चलते भारत सबसे ज्यादा पदक जीतने में सफल रहा। इस स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज ने कुल 30 पदक जीते।
विज्ञापन
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप
- फोटो : twitter@Media_SAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरू की राजधानी लीमा में चल रही आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के निशानेबाज अनीस भानवाला, आदर्श सिंह और विजयवीर सिद्धू ने पुरुषों की टीम इवेंट में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इस जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 30 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल करते हुए अपने अभियान को समाप्त किया।
भारत ने जर्मनी को हराया
अनीस भानवाला, आदर्श सिंह और विजयवीर सिद्धू की भारतीय तिकड़ी ने प्रतिद्वंदी जर्मनी टीम के फैबियन ओटो, फेलिक्स लुका हॉलफोथ और टोबियास गोसेल वाली जर्मनी की टीम को गोल्ड मेडल मुकाबले में मात दी। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 10 का स्कोर बनाया था।
मानवी सोनी ने जीता गोल्ड
भारत की मावनी सोनी ने 105 का स्कोर करते हुए जूनियर डबल ट्रैप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इस मुकाबले में हमवतन यशाया हाफिज कॉन्ट्रैक्टर को मात दी। वहीं हिताशा कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। इस स्पर्धा में भारत के ही निशानेबाजों ने भाग लिया था। इसके अलावा पुरुष डबल ट्रैप इवेंट में विनय प्रताप सिंह चंद्रावत ने 120 का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जबकि, रजत सहजप्रीत सिंह और कांस्य मयंक शौकीन जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत को रजत
इससे पहले शुक्रवार को आयुषी पोद्दार और ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर टूर्नामेंट में भारत का दबदबा कायम रखा। स्वर्ण पदक मुकाबले में आयुषी ने 17 का स्कोर किया। जो जर्मनी के मैक्स ब्राउन और अन्ना की जोड़ी के बाद दूसरे स्थान पर रहे।. जिसके बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
पदकतालिका में भारत शीर्ष पर
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते भारत पदकतालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। भारत ने इस प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण, 11 रजत और 6 कांस्य पदक जीतने के साथ कुल 30 पदक जीते। अमेरिका 20 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इटली 10 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा।