फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ISSF Junior Shooting Championships: Junior shooters got two bronze, so far 14 medals in India's account, know

ISSF Junior Shooting Championships: जूनियर निशानेबाजों ने दिलाए दो कांस्य, भारत के खाते में अब तक 14 पदक, जाने

Sun, 23 Jul 2023 06:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Jul 2023 06:47 AM IST
सार

टीम पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार है। चीन ने अब तक 12 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 26 पदक अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन
ISSF Junior Shooting Championships: Junior shooters got two bronze, so far 14 medals in India's account, know
भारतीय निशानेबाजी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय पुरुष और महिला 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल टीमों ने शनिवार को कोरिया के चांगवोन में चल रही आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व जूनियर चैंपियनशिप में दो और कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता के सातवें दिन इन दो पदकों के बाद भारत के नाम चार स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक हो गए हैं।
विज्ञापन


टीम पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार है। चीन ने अब तक 12 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 26 पदक अपने नाम किए हैं। उनिश होलिन्दर, रणदीप सिंह और अक्षय कुमार ने पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में कुल 1671 का स्कोर बनाकर टीम को कांस्य पदक दिलाया।
विज्ञापन


याशिता शौकीन, प्रार्थना खन्ना और तियाना ने महिलाओं की संबंधित स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इन तीनों का कुल स्कोर 1573 था। एक साथ चल रहे पुरुष और महिला ट्रैप क्वालिफायर के दूसरे दिन कुछ भारतीय निशानेबाज शीर्ष छह में जगह बनाने के लिए अच्छी स्थिति में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों की स्पर्धा में शपथ भारद्वाज चार दौर के बाद 94 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर हैं। शपथ के साथी बख्तियारुद्दीन मालेक और शार्दुल विहान 93 अंकों के साथ क्रमशः नौवें और 10वें स्थान पर रहे। महिलाओं में आशिमा अहलावत चार दौर में 88 के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर है। प्रीति रजक 87 अंकों के साथ नौवें और भव्या त्रिपाठी 86 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है। पांचवें और अंतिम क्वालिफाइंग दौर के बाद ट्रैप फाइनल रविवार को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed