{"_id":"580a39084f1c1b716b705e22","slug":"iran-thrashed-out-republic-of-korea-from-kabaddi-world-cup-advancing-into-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी वर्ल्ड कप: ईरान पहुंचा फाइनल में, कोरिया बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी वर्ल्ड कप: ईरान पहुंचा फाइनल में, कोरिया बाहर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Oct 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में ईरान ने दक्षिण कोरिया को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। उम्मीद के उलट अब तक इस टूर्नामेंट में अपराजित रहने वाली कोरिया फाइनल में ईरान से 21-26 से हार कर बाहर हो गई।
पहले मैच में भारत को हराकर कबड्डी विश्व कप 2016 का पहला उलटफेर करने वाली कोरिया ने अपनी क्षमता से हल्का खेल दिखाया। कोरिया के लिए चैन कुन ली ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। यह मुकाबला काफी लो स्कोरिंग रहा और सभी खिलाड़ी बड़ी चतुराई से खेल रहे थे।
पहले हाफ में कोरिया एक वक्त पर 6 अंक आगे था, मगर चैन कुन ली के आउट होने के बाद पहले हाफ के आखिरी के दो मिनट में ईरान ने जोरदार वापसी की। पहला हाफ खत्म होने के कोरिया 13-11 से आगे था।
विज्ञापन
ईरान के लिए कप्तान मिराज शेख और फरज अतराचली ने शानदार खेल दिखाया। इस जीत का श्रेय ईरान के डिफेंडरों को जाता है, जिन्होंने चैन कुन ली को आखिरी 8 मिनट तक कोर्ट से बाहर रखा। हालांकि ईरान ने पहल हाफ में काफी तकनीकी गलतियां की, मगर कोरिया के डिफेंस ने ढीला प्रदर्शन कर अपनी टीम के लिए वापसी के सभी दरवाजे बंद कर दिए।