फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IRAN CONSOLIDATE ITS POSITION AFTER WIN OVER THAILAND

कबड्डी विश्वकपः ईरान ने दर्ज की दूसरी जीत, ग्रुप बी में पहले स्थान पर कायम

Sun, 09 Oct 2016 10:54 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
IRAN CONSOLIDATE ITS POSITION AFTER WIN OVER THAILAND
कबड्डी विश्वकप - फोटो : PTI

विश्वकप जीत के सबसे बड़े दावेदारों में से एक माने जा रहे ईरान ने विश्वकप में अपने दूसरे मैच में जीत हासिल कर पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। थाइलैंड के खिलाफ अपने दूसरे लीग मैच के पहले हाफ में ईरान ने थाइलैंड को केवल 7 अंक लेने दिए। जिसमें 5 अंक रेड से और 2 टैकल प्वाइंट थे। लेकिन ईरान ने 15 अंक रेड से और 12 अंक टैकल से हासिल किए। वहीं थाइलैंड को तीन बार ऑल आउट कर 6 बोनस अंक हासिल किए। पहले हाफ में मैच 34-7 पर खत्म हुआ। 

विज्ञापन


दूसरे हाफ में भी ईरान ने अपना दबदबा बनाए रखा और थाइलैंड को ज्यादा प्वाइंट्स स्कोर नहीं करने दिए, लेकिन थाइलैंड का प्रदर्शन दूसरे हाफ में पहले हाफ से बेहतर रहा। पूरे मैच में 6 बार ऑलआउट होने वाला थाइलैंड  दूसरे हाफ में एक बार ईरान को ऑलआउट करने में सफल हुआ। थाइलैंड ने दूसरे हाफ में 16 अंक हासिल किए। 
विज्ञापन


मैच में ईरान ने 41 अंकों के अंतर से थाइलैंड को मात दी। अंत में स्कोर 64-23 रहा।  यह विश्वकप की अबतक की सबसे बड़ी जीत है। ईरान ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 35 अंक के अंतर से मात दी थी। इसके साथ ही ईरान ने ग्रुप बी में अपनी स्थिति मजबूत हो गई है। ईरान के दो मैचों में 10 अंक हो गए हैं। वहीं ईरान के पास स्कोर अंतर 78 अंकों का हो गया है। ऐसे में उसे ग्रुप बी में और कोई टीम चुनौती देती नहीं दिखाई नहीं दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed