{"_id":"57fa72554f1c1b675228e153","slug":"iran-consolidate-its-position-after-win-over-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी विश्वकपः ईरान ने दर्ज की दूसरी जीत, ग्रुप बी में पहले स्थान पर कायम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कबड्डी विश्वकपः ईरान ने दर्ज की दूसरी जीत, ग्रुप बी में पहले स्थान पर कायम
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी विश्वकप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वकप जीत के सबसे बड़े दावेदारों में से एक माने जा रहे ईरान ने विश्वकप में अपने दूसरे मैच में जीत हासिल कर पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। थाइलैंड के खिलाफ अपने दूसरे लीग मैच के पहले हाफ में ईरान ने थाइलैंड को केवल 7 अंक लेने दिए। जिसमें 5 अंक रेड से और 2 टैकल प्वाइंट थे। लेकिन ईरान ने 15 अंक रेड से और 12 अंक टैकल से हासिल किए। वहीं थाइलैंड को तीन बार ऑल आउट कर 6 बोनस अंक हासिल किए। पहले हाफ में मैच 34-7 पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में भी ईरान ने अपना दबदबा बनाए रखा और थाइलैंड को ज्यादा प्वाइंट्स स्कोर नहीं करने दिए, लेकिन थाइलैंड का प्रदर्शन दूसरे हाफ में पहले हाफ से बेहतर रहा। पूरे मैच में 6 बार ऑलआउट होने वाला थाइलैंड दूसरे हाफ में एक बार ईरान को ऑलआउट करने में सफल हुआ। थाइलैंड ने दूसरे हाफ में 16 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
मैच में ईरान ने 41 अंकों के अंतर से थाइलैंड को मात दी। अंत में स्कोर 64-23 रहा। यह विश्वकप की अबतक की सबसे बड़ी जीत है। ईरान ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 35 अंक के अंतर से मात दी थी। इसके साथ ही ईरान ने ग्रुप बी में अपनी स्थिति मजबूत हो गई है। ईरान के दो मैचों में 10 अंक हो गए हैं। वहीं ईरान के पास स्कोर अंतर 78 अंकों का हो गया है। ऐसे में उसे ग्रुप बी में और कोई टीम चुनौती देती नहीं दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन