फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOC Reveals 45 Failed Tests From Beijing, London games

बीजिंग ओलंपिक के 23 पदक विजेता खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल

Sat, 23 Jul 2016 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
IOC Reveals 45 Failed Tests From Beijing, London games
रियो ओलंपिक 2016 - फोटो : Getty

रियो ओलंपिक से पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने खुलासा किया है कि बीजिंग और लंदन में हुए गेम्स में भाग लेने वाले 45 एथलीट्स डोप में फेल हो गए हैं।

विज्ञापन


आईओसी ने शुक्रवार को बताया कि इन 45 एथलीट्स में 30 ने बीजिंग ओलंपिक में हिस्सा लिया था जबकि लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले 15 एथलीट्स डोपिंग टेस्ट में पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि 2008 में बीजिंग में हुए खेलों के महाकुंभ में डोपिंग में पकड़े गए 30 एथलीट्स में 23 तो पदक विजेता खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि आईओसी ने यह नहीं बताया कि 2012 में लंदन गेम्स के दौरान डोप में पकड़े गए खिलाड़ियों में कोई पदक विजेता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसी ने अपने बयान में कहा कि यह परिणाम डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए 98 एथलीटों में से दुबारा कराए गए टेस्ट के आधार पर तैयार किया गया है। आईओसी के अध्यक्ष थामस बॉच ने कहा, "फिर से की गई समीक्षा के आधार पर आईओसी की डोपिंग के खिलाफ कटिबद्धता दिखती है।"

डोप में पकड़े गए खिलाड़ियों पर रियो जाने पर लगेगी रोक

IOC Reveals 45 Failed Tests From Beijing, London games
यह टेस्ट उस उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत आईओसी पिछले गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की डोपिंग टेस्ट करती है ताकि अगस्त में रियो में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान खिलाड़ियों की धोखाधड़ी पर लगाम लगाई जा सके।

डोपिंग में पकड़े गए इन एथलीट्स को सूचित किया जा रहा है जिससे उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सके। सभी एथलीटों ने एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन किया है और उनको रियो ओलंपिक में भाग लेने पर रोक लगाया जाएगा।

डोपिंग की इस खबर ने खेल जगत में फिर से हलचल मचा दिया है। अभी डोपिंग के कारण ही रूस की पूरी टीम पर खेल में हिस्सा लेने से रोक लगाने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में आईओसी एक हफ्ते के अंदर फैसला लेने वाली है।

डोपिंग टेस्ट का तीसरा और चौथा चरण रियो ओलंपिक के बीच और उसके बाद कभी भी कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed