फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOC chief thomas bach says doors are open for olympics 2021 but challenges are there

ओलंपिक की नई तारीखों के विकल्प खुले, IOC अध्यक्ष ने कहा, नया कार्यक्रम बनाना होगा चुनौतीपूर्ण

Thu, 26 Mar 2020 07:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 26 Mar 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
IOC chief thomas bach says doors are open for olympics 2021 but challenges are there
टोक्यो ओलंपिक

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाक ने कहा है कि स्थगित हो चुके टोक्यो ओलंपिक की नई तारीखों के लिए सारे विकल्प खुले हैं। टोक्यो ओलंपिक शांतिकाल में स्थगित होने वाले पहले खेल हैं। बाक ने नई तारीखों की घोषणा नहीं की थी, लेकिन कहा था कि 2020 के बाद पर 2021 की गर्मियों से पहले खेल होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिर्फ गर्मियों में ही कराने की पाबंदी नहीं है। सभी विकल्प खुले हैं। खेलों के स्थगित होने का मतलब है कि सभी पक्षों को बलिदान करने होंगे। आईओसी की भूमिका खिलाड़ियों के ओलंपिक स्वप्न साकार करने की है। उन्होंने स्वीकार किया कि टोक्यो ओलंपिक रद्द करने पर भी बातचीत और गौर किया गया था, लेकिन मैं शुरू ही से कहता आया हूं कि खेलों को रद्द करने के पक्ष में आईओसी नहीं है।
विज्ञापन


खेलों के 2021 में होने से अब नया कार्यक्रम बनाना काफी चुनौतीपूर्ण है। इस मसले की समीक्षा के लिए हेयर वी गो कार्यबल बनाया गया है। बृहस्पतिवार को 33 अंतरराष्ट्रीय महासंघों से कांफ्रेंस कॉल के जरिये बात की जाएगी। सबसे पहले देखना होगा कि क्या विकल्प है। हमें ओलंपिक खेलों के आसपास का खेल कैलेंडर भी ध्यान में रखना होगा। हमारे पास कोई ब्लूप्रिंट नहीं हैं। हमें इसे हकीकत बनाने के लिए किसी के सहयोग की जरूरत है क्योंकि इस धरती पर ओलंपिक सबसे मुश्किल आयोजन है। हम आप सभी को सर्वश्रेष्ठ स्थिति और सुरक्षित माहौल देना चाहते हैं। इसलिए हमें थोड़ा समय दीजिए की हम इस मुश्किल स्थिति में से कैसे निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंसानियत की जीत के जश्न के तौर पर खेले जाएंगे खेल

बाक ने कहा कि आप इस बात को लेकर आश्वस्त हो सकते हैं कि आप अपने ओलंपिक सपने को पूरा करेंगे। जरा सोचिए हम सभी के लिए यह कितनी बड़ी बात होगी। जब हम कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपट लेंगे तब यह ओलंपिक खेल अंतत: इंसानियत की जीत के जश्न के  तौर पर खेले जाएंगे।

स्थगित नहीं रद्द किए जाएं ओलंपिक

जापान में ओलंपिक स्थगित होने से भले ही कई निराश होंगे लेकिन एक छोटा सा समूह ऐसा भी है जो खेलों को रद्द करने की मांग कर रहा है। जापान में ओलंपिक खेल विरोधी इस समूह ने ट्वीट किया, ‘हम स्थगन नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि ये खेल रद्द हों।’

मंगलवार को खेल स्थगित करने की घोषणा के कुछ मिनट बाद ही चंद प्रदर्शनकर्ता शहर के बीच जमा हो गए। इनमें से एक तोशियो मियाजाकी ने कहा, ‘हम विभिन्न कारणों से हर महीने रैली कर रहे हैं। हमें खेलों के व्यवसायीकरण से चिढ़ है। हम टोक्यो ओलंपिक के खिलाफ हैं।’

टोक्यो स्थानीय प्रशासन के लिए काम करने वाले मियाजाकी ने कहा, ‘कोरोना वायरस के कारण खेल स्थगित हो गए हैं, लेकिन जापान के लोगों को दोबारा सोचना चाहिए कि क्या ओलंपिक कराना वाकई जरूरी है।’ प्रदर्शन में शामिल कुमिको सुडो को इस बात से नाराजगी है कि खेलों के लिए बुनियादी ढांचा खड़ा करने की कवायद में बेघरों से अस्थायी शिविर भी छीन लिए गए। जापान में इन खेलों को ‘रिकवरी ओलंपिक’ कहा जा रहा है जिसके जरिये यह दिखाना चाहते हैं कि भूकंप, सुनामी और परमाणु रिसाव की त्रासदी झेलने के बाद भी देश ओलंपिक का आयोजन कर पाने में सक्षम है। कुछ लोगों का हालांकि यह मानना है कि यह पैसा तबाही झेल चुके लोगों के काम आना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed