फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ioc ban russia from 2018 winter olympic

2018 विंटर ओलंपिंक से बाहर हुआ रूस, लगे डोपिंग के गंभीर आरोप

Wed, 06 Dec 2017 12:59 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 06 Dec 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
ioc ban russia from 2018 winter olympic
winter olympic 2018 - फोटो : File
अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने रूस को 2018 विंटर ओलंपिक में हिस्सा लेने पर बैन लगा दिया है। मंगलवार को इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने अपना यह फैसला सुनाया। हालांकि वो खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकते हैं जो डोपिंग के टेस्ट में पॉजिटिव नहीं पाए जाएंगे, लेकिन वो रूस का झंडा नहीं थाम सकेंगे। 
विज्ञापन


अगले साल 9 फरवरी से 25 फरवरी तक साउथ कोरिया के प्योंगचांग में विंटर ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। डोपिंक को लेकर आईओसी द्वारा यह अब तक का सबसे सख्त फैसला है। इस साल 26 नवंबर को इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ ऐथलेटिक्स फेडरेशंस ने रूस पर 2 साल का बैन लगाया था।
विज्ञापन


वर्ल्ड ऐंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने 16 नवंबर को घोषणा की थी कि रूस ड्रग टेस्टिंग को लेकर अंतरराष्ट्रीय नियमों का अब भी पालन नहीं कर रहा है। इसलिए वो प्योंगचांग ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट का खुलासा, 'ट्रीटमेंट' के नाम पर हुआ यौन उत्पीड़न 

इससे पहले उप-प्रधानमंत्री ने अपने देश डोपिंग का आरोप लगाने वालों को कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि इस तरह के आरोप उनके देश की छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि रूस स्पोर्ट्स में बेताज बादशाह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed