फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOC approves exclusion of AIBA from Tokyo 2020 Olympics

आईओसी ने मुश्किल में घिरी मुक्केबाजी संस्था एआईबीए से ओलंपिक दर्जा छीना

Thu, 27 Jun 2019 04:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 27 Jun 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
IOC approves exclusion of AIBA from Tokyo 2020 Olympics
Thomas Bach (IOC President) - फोटो : social Media

आईओसी ने बुधवार को विवादों से घिरे मुक्केबाजी संघ एआईबीए से ओलंपिक दर्जा छीन लिया और अब 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग और फाइनल टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। ओलंपिक जांच पैनल के चेयरमैन नेनाद लालोविच ने कहा कि एआईबीए ने आईओसी और इसके अमेरिकी हितधारकों के लिए ‘‘बहुत गंभीर प्रतिष्ठा संबंधित, कानूनी और वित्तीय जोखिम’’ खड़े कर दिए। 

विज्ञापन


एआईबीए चुनाव में अध्यक्ष गाफूर राखिमोव के चुने जाने के बाद पिछले साल आईओसी को मुक्केबाजी के संचालन, कर्जे और ओलंपिक बाउट की प्रमाणिकता की जांच के लिए बाध्य कर दिया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों ने पिछले महीने कार्यकारी बोर्ड की सिफारिशों का समर्थन करते हुए एआईबीए का ओलंपिक दर्जा छीनने के हक में मत दिया। 
विज्ञापन


एआईबीए ने कहा था कि वह दीवालिया होने की कगार पर है और इस पर 17 लाख डालर के करीब जुर्माना है। इसे भविष्य में तोक्यो राजस्व से भी हटा दिया गया है और रूस में होने वाली पुरूषों और महिलाओं की 2019 विश्व चैम्पियनशिप अब ओलंपिक क्वालीफायर भी नहीं है। एआईबीए की आपात बैठक जेनेवा में होगी जिसमें आईओसी का दल शिरकत करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed