{"_id":"5f320e4e8ebc3e3ca74d2b5e","slug":"ioa-wants-old-system-instead-of-sports-code-will-try-to-meet-kiren-rijiju-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"IOA ने खेल संघों की मान्यता पर स्पोर्ट्स कोड की बजाय पुरानी व्यवस्था लागू लने को कहा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
IOA ने खेल संघों की मान्यता पर स्पोर्ट्स कोड की बजाय पुरानी व्यवस्था लागू लने को कहा
Tue, 11 Aug 2020 08:49 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 11 Aug 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ओलंपिक संघ ने स्पोर्ट्स कोड लागू करने के मुद्दे पर एक बार फिर ओलंपिक चार्टर और स्वायत्तता का हथियार अपनाया है। आईओए ने खेल मंत्री किरेन रिजिजू को लिखे पत्र में कहा कि अभी तक वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई जरूरी जानकारियों के आधार पर राष्ट्रीय खेल संघों की वार्षिक मान्यता बहाल की जाती थी। इसमें स्पोर्ट्स कोड का मतलब नहीं होता था। इसी व्यवस्था को ही खेल मंत्रालय को फिर से बहाल करना चाहिए।
विज्ञापन
आईओए पदाधिकारियों की सोमवार को इस मुद्दे पर खेल मंत्री किरन रिजिजू के साथ बात होनी थी, लेकिन आज यह मुलाकात नहीं हो सकी, जिसके चलते इस मुद्दे का अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। मंगलवार तक सभी 57 खेल संघों को खेल मंत्रालय की ओर से जारी की गई प्रश्नावली का जवाब देना है। यह तय है कि आईओए के आदेश के बाद ही खेल संघ मंत्रालय को जवाब देंगे। आईओए मंगलवार को एक बार फिर खेल मंत्री से इस मुद्दे पर मिलने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन