फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA wants flexibility with dates, Kiren Rijiju eyes August restart without spectators

मंत्री रिजिजू की खेल संघों के साथ बैठक, अगस्त से दर्शकों के बिना टूर्नामेंट शुरू करने पर विचार

Tue, 23 Jun 2020 09:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 23 Jun 2020 09:08 PM IST
सार

बैठक में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती के अध्यक्षों और महासचिवों ने हिस्सा लिया। खेल सचिव रवि मित्तल, साई के महानिदेशक संदीप प्रधान, आईओए महासचिव राजीव मेहता भी बैठक के दौरान मौजूद थे।

विज्ञापन
IOA wants flexibility with dates, Kiren Rijiju eyes August restart without spectators
किरेन रिजिजू - फोटो : Twitter

विस्तार

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि अगस्त से खाली स्टेडियम में टूर्नामेंटों की शुरुआत की जा सकती है, लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने स्थिति के आधार पर कार्यक्रम में लचीलापन अपनाने की अपील की है। खेल मंत्री ने आईओए और कुश्ती, हॉकी, मुक्केबाजी और निशानेबाजी सहित 15 राष्ट्रीय महासंघों के प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक की जिसमें भविष्य में खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके प्रतिनिधित्व और भारत में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


रिजिजू ने कहा, 'आज की बैठक के बाद खेल मंत्रालय सभी विचारों की समीक्षा करेगा और खेलों को खोलने के लिए महासंघ के साथ मिलकर काम करेगा। मुझे लगता है कि अगस्त से हम कुछ खेल प्रतियोगिताओं को भी शुरू कर पाएंगे।'
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी को लेकर जारी अनिश्चितता को देखते हुए हालांकि आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने वार्षिक कैलेंडर में लचीलेपन की मांग की।बैठक के दौरान मौजूद बत्रा ने कहा, 'एसीटीसी (वार्षिक प्रतियोगिता एवं ट्रेनिंग कैलेंडर) में इस साल लचीलापन रखना होगा जिससे कि बदली हुई स्थितियों के अनुसार फैसले किए जा सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान मंत्रालय ने सुझाव दिया कि महासंघ अंतरिम एसीटीसी सौंपे जिससे कि ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों की ट्रेनिंग चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा सके। संबंधित अंतरराष्ट्रीय महासंघ जब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का कैलेंडर प्रकाशित करेगा तो एसीटीसी की समीक्षा की जा सकती है।


रिजिजू ने कहा, 'हम अनलॉक के पहले चरण में हैं और देश के रूप में हम धीरे धीरे मौजूदा स्थिति के आदी हो रहे हैं, यह सुरक्षा नियमों का पालन करने हुए खेलों को धीरे धीरे खोलने का सही समय है। महासंघ प्रत्येक खेल को लेकर सर्वश्रेष्ठ फैसला करने की स्थिति में हैं और ऐसे में मंत्रालय उनके सुझाव जानता चाहता है। कोरोना वायरस के बाद खेलों में भारत की योजना में उनके विचार अहम भूमिका निभाएंगे। हमें स्टेडियम में छोटे टूर्नामेंट कराने की जरूरत है और इस दौरान दर्शक नहीं हो, लेकिन हम खेलों को टेलीविजन और सोशल मीडिया पर दिखाने का प्रयास कर सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed