फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA to wait for CGF meeting with ISSF next month on 2022 CWG withdrawal proposal

'सीजीएफ की आईएसएसएफ से बैठक का इंतजार के बाद राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का फैसला'

Sun, 24 Nov 2019 07:55 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 24 Nov 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
IOA to wait for CGF meeting with ISSF next month on 2022 CWG withdrawal proposal
ioa

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शनिवार को कहा कि आईओए के 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से हटने के प्रस्ताव को कार्यकारी परिषद की मंजूरी के लिए नहीं रखा गया। इसके लिए वह सीजीएफ और आईएसएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के बीच होने वाली अहम बैठक का इंतजार करेंगे।

विज्ञापन


बत्रा ने जुलाई में बर्मिंघम खेलों का बहिष्कार करने का प्रस्ताव दिया था क्योंकि इसके कार्यक्रम से निशानेबाजी को हटा दिया गया है। इस महीने के शुरू में बत्रा ने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अधिकारियों के दौरे पर बैठक भी की थी। बत्रा ने कहा कि कार्यकारी परिषद और आईओए की आम सभा इस मामले पर फैसला करेंगे।
विज्ञापन


कार्यकारी परिषद की आज बैठक हुई। बत्रा ने कहा कि आईओए सीजीएफ के शीर्ष अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी संस्था (आईएसएसएफ) के बीच अगले महीने म्यूनिख में होने वाली बैठक का इंतजार करने के बाद फैसला लेंगे। बत्रा ने यहां कार्यकारी परिषद की बैठक के बाद कहा कि सीजीएफ अधिकारी सात दिसंबर को म्यूनिख में आईएसएसएफ अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने उनसे कहा कि कि वे राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान जो भी निशानेबाजी टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं, उसके पदक भारत की 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की अंतिम पदक तालिका में जोड़ दिए जाए। सीजीएफ हमें बताएगा और हम इसका इंतजार करेंगे।  उन्होंने कहा कि अभी तक हम उसी स्थिति में हैं। हमने कार्यकारी परिषद के समक्ष हटने का मुद्दा मंजूरी के लिये नहीं रखा। हम सीजीएफ के जवाब के बाद ही फैसला करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed