{"_id":"5b5b410a4f1c1b48748b74f1","slug":"ioa-to-send-541-athletes-to-participate-in-asian-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओए ने एशियाई खेलों के लिए 541 सदस्यीय दल की सूची खेल मंत्रालय को भेजी ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आईओए ने एशियाई खेलों के लिए 541 सदस्यीय दल की सूची खेल मंत्रालय को भेजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
भातीय हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 अगस्त से दो सितंबर तक होने वाले एशियाई खेलों के लिए 541 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी। इसे मंजूरी के लिए खेल मंत्रालय को भेज दिया गया है। आईओए ने इसमें पेनसाक सिलत, ब्रिज, हैंडबॉल और स्पोर्ट्स क्लाइबिंग को भी जगह दी। इससे पहले तीन जुलाई को 524 सदस्यों की सूची जारी की थी, जिसमें इन खेलों को जगह नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
ओलंपिक संघ ने इससे पहले पेनसाक सिलत के 20 खिलाड़ियों को भी सूची से हटा दिया है। अब तीन सदस्यीय टीम को मंजूरी थी जिसमें सोनिया, सिमरन और बोएनाओ शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ी 37 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें 297 पुरुष और 244 महिला खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन