टोक्यो ओलंपिक: उद्घाटन समारोह में कम से कम होगी भारतीय एथलीटों की भागीदारी
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि संक्रमण के जोखिम को देखते हुए ज्यादा खिलाड़ियों को उदघाटन समारोह में नहीं रखा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए शुक्रवार को होने वाले टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी कम से कम रखी जाएगी। भारतीय दल से सिर्फ छह अधिकारियों को ही इसमें हिस्सा लेने की स्वीकृति मिली है। भारत के मिशन उप प्रमुख प्रेम कुमार वर्मा ने बुधवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों को अगले दिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है, उन्हें उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेने की हिदायत दी गई है।
वहीं, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि संक्रमण के जोखिम को देखते हुए ज्यादा खिलाड़ियों को उदघाटन समारोह में नहीं रखा जाएगा। मेहता ने कहा, 'हम कम खिलाड़ियों को उतारने की कोशिश करेंगे। वहां (उदघाटन समारोह) कम से कम खिलाड़ियों को उतारा जायेगा। दल प्रमुख और उप दल प्रमुख कल खिलाड़ियों की संख्या पर फैसला करेंगे लेकिन हमारी राय है कि इस महत्वपूर्ण समय में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये कम से कम खिलाड़ियों को इसमें हिस्सा लेना चाहिए।' बता दें कि खेलों के महाकुंभ में भारत के 120 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जबकि भारतीय दल में अधिकारियों, कोचों और अन्य सहयोगी स्टाफ सहित कुल 228 सदस्य शामिल हैं।
#HumaraVictoryPunch के साथ खेल मंत्री ने किया ट्वीट, कहा- चियर फॉर इंडिया
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने #HumaraVictoryPunch के साथ ट्वीट किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ये है मेरी टीम और ये #Tokyo2020 Olympics में हमारे खिलाड़ियों को cheer करने के लिए #HumaraVictoryPunch....अपने इस वीडियो ट्वीट में खेल मंत्री ने पांट लोगों को टैग किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप भारतीय ओलंपिक टीम को सपोर्ट कर रहे हैं तो पांच दोस्तों/परिवार के सदस्यों को टैग कीजिए।
ये है मेरी टीम और ये #Tokyo2020 Olympics में हमारे खिलाड़ियों को cheer करने के लिए #HumaraVictoryPunch
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 21, 2021
Tag 5 friends/family members to show your support for the
Indian🇮🇳Olympics Team!
I nominate:@KirenRijiju@virendersehwag@akshaykumar@NSaina@vijayshekhar#Cheer4India pic.twitter.com/54UU0gZEp7