फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA refuses to pay for South Asian Games

आईओए का दक्षिण एशियाई खेलों का खर्च उठाने से इनकार

Mon, 25 Nov 2019 11:20 PM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 25 Nov 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
IOA refuses to pay for South Asian Games
olympic-ioa

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने काठमांडू में एक दिसंबर से होने जा रहे दक्षिण एशियाई खेलों का न सिर्फ खर्च उठाने से इनकार कर दिया है बल्कि खेल मंत्रालय को साफ कर दिया है कि दल भेजने के लिए वह किसी पैसे के लेन-देन में नहीं फंसेंगे। मंत्रालय इन खेलों में भारतीय दल भेजने के लिए उनके बजाय सीधे खिलाडिय़ों के खाते में पैसा डाले। आईओए ने 776 के भारी भरकम दल के लिए छह करोड़ 54 लाख रुपये का खर्च मंत्रालय को भेज दिया है। इस राशि में हवाई यात्रा का खर्च शामिल नहीं है। यही नहीं 2010 के बाद इन खेलों में फिर शामिल किए गए क्रिकेट में भारत अपनी टीमें नहीं उतारने जा रहा है। आईओए ने बीसीसीआई से बात कर पुरुष और महिला टीम उतारने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


खेलों में बचे पांच दिन पर आधिकारिक दल तय नहीं
खेलों में महज पांच दिन का समय शेष है, लेकिन खेल मंत्रालय को अब तक काठमांडू जाने वाले खिलाडिय़ों की सूची नहीं मिली है। जिसके चलते न तो दल को मंजूरी मिल पाई है और न ही किस तरह टीमें भेजी जाएंगी इस पर फैसला हुआ है। आईओए ने 24 खेलों के लिए 292 पुरुष, 293 महिला खिलाडिय़ों के साथ 191 टीम ऑफिशियल और 22 अतिरिक्त ऑफिशियल की संख्या मंत्रालय को सौंपी है। जिसमें खिलाडिय़ों के रहने के लिए प्रति दिन 35 अमेरिकी डॉलर, 50 डॉलर प्रति दिन जेब खर्च, 20 हजार रुपये सेरीमोनियल किट और 10 हजार रुपये कंपटीशन किट का खर्च मंत्रालय से वहन करने को कहा गया है। यह कुल राशि छह करोड़ 54 लाख रुपये के आसपास बैठती है। खर्च नहीं उठाने का फैसला आईओए की कार्यकारिणी ने लिया है। मंत्रालय दल पर अंतिम फैसला खिलाडिय़ों की सूची आने के बाद लेगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई की मल्टी इवेंट खेलों से दूरी जारी
क्रिकेट की इन खेलों में अंडर-23 पुरुष टीम के अलावा महिलाओं की टीम भी शामिल होनी थी। बीसीसीआई पहले से ही इन खेलों में टीम नहीं भेजने के पक्ष में नहीं था। आईओए ने जरूर कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। दक्षिण एशियाई खेलों के अलावा बोर्ड ने एशियाई खेलों में भी टीम नहीं उतारी थी, जिसके चलते इन खेलों से क्रिकेट को बाहर कर दिया गया, लेकिन भारतीय टीम की भागीदारी के आश्वासन पर क्रिकेट इन खेलों में फिर शामिल किया गया पर टीम नहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि आईओए ने इस दल में आर्चरी और ताईक्वांडो को भी जगह दी है। इन दोनों ही खेलों में फेडरेशन के विवाद के चलते भागीदारी तय नहीं है। हालांकि ताईक्वांडो में विश्व संस्था ने आईओए को टीम चुनने के अधिकार दिए हैं, लेकिन आर्चरी पर अब तक बात नहीं बनी है। सबसे बड़ा एथलेटिक्स का 127 (96 एथलीट, 31 ऑफिशियल) सदस्यीय दल दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed