{"_id":"5b5a0dd84f1c1b07788b62c8","slug":"ioa-pay-for-damages-caused-by-athletes-in-gold-coast-commonwealth-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने गोल्ड कोस्ट में किया नुकसान तो समिति ने आईओए को भेजा 74 हजार का बिल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खिलाड़ियों ने गोल्ड कोस्ट में किया नुकसान तो समिति ने आईओए को भेजा 74 हजार का बिल
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
cwg
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाडियों की ओर से गेम्स विलेज के कमरों में नुकसान किए जाने का मामला सामने आया है। आयोजन समिति ने खिलाडिय़ों की ओर से किए गए नुकसान का बिल इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को भेज दिया है। खास बात यह है कि आईओए ने इस राशि को संबंधित खेल संघों से लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
आयोजन समिति ने बास्केबाल, एथलेटिक्स, हॉकी, शूटिंग, पैरा एथलीट और वेटलिफ्टिंग खिलाडियों पर कमरों के सामान को नुकसान पहुंचाने के लिए आईओए को 59 हजार 2 सौ 62 रुपये का बिल और रेफ्रीजिरेटर लिए जाने के लिए 14 हजार के करीब बिल आईओए को भेजा है।
विज्ञापन
यह नुकसान कमरे के ताले को खराब करने, दरवाजों, कुशन, लैंप और लैंप बोर्ड को खराब करने का है। सबसे ज्यादा नुकसान बास्केटबाल खिलाडियों ने 11 हजार आठ सौ 32 रुपये का पहुंचाया। एथलीटों ने सात हजार आठ सौ 54, वेटलिफ्टरों ने 51 सौ, स्क्वैश ने तीन हजार आठ सौ 86, टेबल टेनिस ने ढाई हजार के करीब का नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि आईओए अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता से कहा है कि जिन खेल संघों के खिलाडिय़ों ने यह नुकसान पहुंचाया है। उनसे इसकी राशि वसूली जाए, जिससे इस तरह की घटनाएं आगे से नहीं दोहराई जाएं।