फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA is plans provisional list of 2370 for the upcoming Asian Games in Indonesia 

एशियाई खेलों के लिए आईओए ने किया 2370 सदस्यों का नामांकन

Sat, 02 Jun 2018 08:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
IOA is plans provisional list of 2370 for the upcoming Asian Games in Indonesia 
नरिंदर बत्रा

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए अब तक एथलीटों और अधिकारियों समेत 2370 सदस्यों का नामांकन किया गया है। शनिवार को हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में इसकी जानकारी दी गई। बैठक में आस्ट्रेलिया के गोल्ड में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई। बता दें कि 18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलने वाले 18वें एशियन गेम्स में 40 खेल को शामिल किया गया है, जिसमें 462 इवेंट होंगे।

विज्ञापन


आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आईओए ने कई महत्वपूर्ण घोषणांए भी की। इनमें 2021 में होने वाले आईओसी कांग्रेस या फिर उसके बाद होने वाले युवा ओलंपिक खेल 2026, एशियाई खेल 2030 और ओलंपिक खेल 2032 की मेजबानी करने के लिए आधिकारिक तौर पर रूचि दिखाने की भी घोषणा शामिल हैं।
विज्ञापन


बत्रा ने कहा, इस बैठक में हमने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी के लिए नई समिति और आयोग बनाने की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा 18वें एशियाई खेलों के लिए खिलाड़ियों और अधिकारियों की की एक लंबी सूची आयोजनकर्ताओं को सौंपी गई है। लेकिन विभिन्न संघों द्वारा अंतिम चयन के बाद हम इसे और छोटा करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

IOA is plans provisional list of 2370 for the upcoming Asian Games in Indonesia 
राजीव मेहता

वहीं, आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, 'खेल राष्ट्र के रूप में अपनी महत्वाकांक्षाओं को हासिल करने में सहायता के लिए हमने अतिरिक्त समितियां और नए आयोग स्थापित किए हैं। आईओए के लिए यह जरूरी है कि प्रत्येक समीक्षा के लिए एक कार्य बिंदू हों और वैश्विक टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से प्रक्रियाओं का पालन किया जाए।'

उन्होंने आगे कहा, 'हमारा 18 वें एशियाई खेलों के लिए कोटा 1179 सदस्यों (906 खिलाड़ी और 273 अधिकारियों) का है। सभी छंटनी के बाद यह सूची सात सौ- साढ़े सात सदस्यों तक ही रह जाएगी। एशियाई खेलों के लिए अंतिम सूची भेजने की तारीख 30 जून है। इससे पहले इन खेलों के लिए विभिन्न खेल संघों की ओर से खिलाडियों और टीमों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। खेलों में उभरते खेल मुल्क के रूप में अपनी पहचान बनाने के मकसद से हमने कई अतिरिक्त समितियां और नए आयोग बनाए हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed