{"_id":"5efa2d0e8ebc3e42c13f9a6f","slug":"ioa-internal-fight-should-stop-said-general-secretary-mehta","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता बोले- अंदरूनी लड़ाई थमनी चाहिए","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता बोले- अंदरूनी लड़ाई थमनी चाहिए
Mon, 29 Jun 2020 11:34 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
ioa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के परस्पर विरोधी गुटों के बीच मतभेद दूर करने की अध्यक्ष नरिंदर बत्रा की अपील के एक दिन बाद महासचिव राजीव मेहता ने मतभेद दूर करने का आग्रह किया। जिसके कारण उन्हें लगता है कि भारतीय खेलों को नुकसान पहुंच रहा है। बत्रा ने मेहता के सचिव के तौर पर अधिकारों को कम करने के प्रयास किए थे, जिसके बाद इन दोनों के बीच आपसी द्वंद्व चल रहा है।
विज्ञापन
मेहता ने बयान जारी करके कहा, ‘आईओए में अंदरूनी लड़ाई सही नहीं है और भारतीय खेलों की भलाई के लिए इसे खत्म कर देना चाहिए। हमें सौहार्दपूर्ण तरीके से मामलों को सुलझाना चाहिए। हम सभी अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। मैं इसको लेकर सकारात्मक हूं कि सभी पदाधिकारी और कार्यकारी परिषद के सदस्य मुद्दों को सुलझाकर मिलकर काम करेंगे।’ रविवार को बत्रा ने भी इसी तरह की अपील की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था, ‘मैं सभी पदाधिकारियों और आईओए के सदस्यों से अपील करता हूं कि वे गुटबाजी से दूर रहें, और खिलाड़ियों के सर्वोच्च हितों और उनके संबंधित खेलों के विकास के लिए सहयोग देने का काम करें।’
विज्ञापन