फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA head requests for athletes and officials returning from Olympics to be allowed entry without RT-PCR reports

टोक्यो ओलंपिक: आईओए प्रमुख ने मांगी अनुमति, भारत लौटने वाले एथलीटों को बिना आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के मिले प्रवेश

Sun, 25 Jul 2021 09:09 AM IST
प्रियंका तिवारी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 25 Jul 2021 09:09 AM IST
सार

आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने खेल सचिव रवि मित्तल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने टोक्यो ओलंपिक से आने वाले भारतीय दल को बिना आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट के देश में प्रवेश करने की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन
IOA head requests for athletes and officials returning from Olympics to be allowed entry without RT-PCR reports
भारतीय ओलंपिक संघ - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना काल में भारत की यात्रा करने वाले लोगों को अपने साथ आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट साथ ले जाना अनिवार्य है लेकिन इसे लेकर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने खेल सचिव रवि मित्तल को पत्र लिखा है। दरअसल, पत्र में मित्तल ने अनुरोध किया है कि टोक्यो ओलंपिक से अपने संबंधित कार्यक्रमों के बाद आने वाले भारतीय दल के पास जब तक मान्यता कार्ड है, उन्हें बिना आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट के देश में प्रवेश करने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन


बत्रा ने पत्र में लिखा, 'भारत सरकार ने देश में आने वाले लोगों को यहां प्रवेश करने के लिए अपनी वैध आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया हुआ है और यह नियम जापान से भारत आने वाले लोगों पर भी लागू होता है। महोदय, आपके कार्यालय के माध्यम से हमारा विनम्र अनुरोध है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय, आपदा प्रबंधन या जो कोई भी विभाग या अधिकारी एथलीटों, अधिकारियों, आईओए अधिकारियों और प्रतिनिधियों को अनुमति देने की जिम्मेदारी संभालता हो, उसके समक्ष ये मुद्दा उठाएं। एनएसएफ के अधिकारी/प्रतिनिधि और मीडिया जो टोक्यो से वापस आ रहे हैं और जिनके पास एक मान्यता कार्ड है, जिसके आधार पर जापान ने उन्हें अपने देश में प्रवेश की अनुमति दी है, उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के बिना भारत में वापस प्रवेश करने की अनुमति दें।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे भारत सरकार से जापानी सरकार को इसी बारे में सूचित करने का अनुरोध किया। उन्होंने आगे लिखा, 'सर, हमारा अनुरोध है कि भारत सरकार की ओर से जापान सरकार को एक पत्र भेजा जाए कि ऊपर उल्लिखित सभी एथलीट और अन्य लोग, जिनके पास मान्यता कार्ड हो उन्हें बिना कोविड-19 टेस्ट के जापान से भारत के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी जाए और भारत में भी बिना प्रतीक्षा किए जाने की अनुमति दी जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओए प्रमुख के अनुरोध का कारण आरटी-पीसीआर जांच करवाने में कठिनाई और भ्रम है। उन्होंने कहा, 'टोक्यो में या टोक्यो के बाहर आरटी-पीसीआर परीक्षण करवाना बहुत मुश्किल काम है। यहां कागजी कार्रवाई सही है लेकिन व्यवहार में बहुत भ्रम है और चीजों को प्राप्त करना बहुत मुश्किल है।' बता दें, टोक्यो में भारतीय दल के प्रत्येक सदस्य, अधिकारी, आईओए और एनएसएफ के प्रतिनिधियों का हर दिन भारत वापस जाने तक परीक्षण किया जाता है।


उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रजत पदक विजेता मीराबाई चानू सोमवार (26 जुलाई) को भारत वापस आ जाएंगी। उन्होंने बताया, 'भारोत्तोलन दल 26 जुलाई को टोक्यो से रवाना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed