फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA got support from World Archery Association

आईओए को मिला विश्व तीरंदाजी संघ का समर्थन

Mon, 06 Jan 2020 09:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 06 Jan 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
IOA got support from World Archery Association
ioa

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को मार्च 2022 में तीरंदाजी की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की मेजबानी के प्रस्ताव में विश्व तीरंदाजी महासंघ का समर्थन मिला है। तीरंदाजी और निशानेबाजी को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल नहीं किया गया है, जिसके कारण आईओए ने तीरंदाजी की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की मेजबानी का प्रस्ताव रखा था। 

विज्ञापन


आईओए प्रमुख नरिंदर बत्रा ने तीन जनवरी को राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) को पत्र लिखकर निशानेबाजी और तीरंदाजी की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की मेजबानी का प्रस्ताव रखा था। विश्व तीरंदाजी के महासचिव आम डाइलेन ने बत्रा को लिखे पत्र में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की मेजबानी केआईओए के प्रस्ताव का समर्थन किया। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, ‘हमें सीजीएफ को आपके प्रस्ताव की प्रति मिली है और हमें खुशी है कि भारत ने इस प्रस्ताव में तीरंदाजी को शामिल किया। राष्ट्रमंडल खेल मैत्री कार्यक्रम के तहत भारत में तीरंदाजी प्रतियोगिता कराने के प्रस्ताव को विश्व तीरंदाजी पूर्ण समर्थन देता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed