फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   ioa gives nod to 514 players for asian games

आईओए ने यह फैसला लेकर सुनील छेत्री और भारतीय फुटबॉल प्रेमियों को दिया तगड़ा झटका

Mon, 02 Jul 2018 05:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
ioa gives nod to 514 players for asian games
भारतीय ओलंपिक संघ

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए 514 खिलाड़ियों को हरी झंडी दी है। यह दल 2014 में इंचियोन में हुए खेलों के दल (541) से छोटा है। 

विज्ञापन


आईओए के सोमवार को अंतिम सूची जारी करने की उम्मीद है, जिसमें कुछ और खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं। आईओए के एक अधिकारी ने कहा कि हमने लगभग 514 एथलीटों को मंजूरी दी है। अंतिम सूची पर काम चल रहा है। सोमवार को अंतिम सूची जारी करने से पहले कुछ और नाम जोड़े जा सकते हैं। 
विज्ञापन


यह तय है कि यह पिछले दल से कम ही होंगे। आईओए ने सभी खेल संघों के लिए अंतिम सूची भेजने की अंतिम तारीख 30 जून तय की है। आईओए ने इस बार फुटबॉल और हैंडबॉल टीम को मंजूरी नहीं दी है। सबसे बड़ा 53 सदस्यीय दल एथलेटिक्स का होगा। हालांकि एशियन खेलों के आयोजकों ने भारत के लिए 102 कोटा स्थान निर्धारित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल टीम को नहीं भेजने से हैरान है एआईएफएफ

ioa gives nod to 514 players for asian games
सुनील छेत्री
फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में नहीं भेजने के फैसले से भारतीय फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) काफी सकते में है।  आईओए ने यह कहते हुए इंकार किया कि भारतीय फुटबॉल टीम के मेडल जीतने की कोई उम्मीद नहीं है। आईओए ने कहा कि उनकी गाइडलाइंस के मुताबिक सिर्फ एशिया मे 1 से 8 रैंकिंग वाले दावेदारों को ही एशियाई खेलों में भेजा जाएगा, जिससे कि उनसे मेडल लाने की उम्मीद हो। भारतीय फुटबॉल टीम की एशिया में फिलहाल रैंकिंग 14 है। यही वजह है कि उन्हें भेजने का कोई फायदा नहीं। 

आईओए के इस फैसले से पिछले 3 सालों से गेम्स की तैयारी में लगे खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) बेहद नाराज है। आईओए के इस फैसले पर एआईएफएफ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एआईएफएफ ने सीधे आईओए पर फुटबॉल को ना समझने के आरोप लगाए हैं। एआईएफएफ ने अपने बयान में कहा कि 'आईओए  के पास कोई विजन या क्षमता नहीं है कि वह समझ सके कि फुटबॉल एक वैश्विक खेल है, जिसे 212 देश खेलते हैं और एशिया की शीर्ष-5 टीमें फीफा वर्ल्ड कप खेलती हैं, जहां का स्तर एशियाई खेलों से कहीं ऊपर है।' 

एआईएफएफ का कहना है कि भारतीय फुटबॉल ने पिछले तीन साल में काफी सफलताएं हासिल की हैं। एआईएफएफ ने आईओए से कहा है कि टीम फीफा रैंकिंग में 173वें नंबर से 97वें नंबर पर पहुंच गई है। 1994 के बाद यह पहला मौका रहेगा, जब भारतीय फुटबॉल टीम एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed