{"_id":"5df841438ebc3e8814205f13","slug":"ioa-chief-to-meet-nsfs-early-next-year-to-plan-olympics-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बत्रा करेंगे खेल महासंघों के अध्यक्षों से मुलाकात, ओलंपिक की रणनीति पर होगी बातचीत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बत्रा करेंगे खेल महासंघों के अध्यक्षों से मुलाकात, ओलंपिक की रणनीति पर होगी बातचीत
Tue, 17 Dec 2019 08:15 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
नरिंदर बत्रा फाइल फोटो
भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रीय खेल महासंघों के अध्यक्षों और महासचिवों से मिलेंगे। बत्रा ने सभी एनएसएफ को पत्र लिख कर कहा है कि वह सभी महासंघों से एक-एक करके मिलेंगे, जिसका मकसद टोक्यो ओलंपिक 2020 और पैरिस ओलंपिक 2024 की तैयारियों का जायजा लेना है।
विज्ञापन
बत्रा ने एक नोटिस में कहा, 'सरकार ने 2020 और 2024 के तैयारियों के लिए खिलाड़ियों का पूरा समर्थन किया है। मुझे लगता है कि अब सभी एनएसएफ की जिम्मेदारी है कि वह चीजों का देखें और रणनीति बनाएं कि हम कैसे 2020 और 2024 ओलिंपिक खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं।' तोक्यो ओलिंपिक अगले साल 24 अगस्त से शुरू हो रहा जो नौ अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन