फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   IOA appoints vikram singh sisodia as chef-de-mission for CWG 2018

IOA ने विक्रम सिंह सिसोदिया को कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल का प्रमुख बनाया

Tue, 30 Jan 2018 01:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
IOA appoints vikram singh sisodia as chef-de-mission for CWG 2018
विक्रम सिंह सिसोदिया

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने मंगलवार को अपने संयुक्त सचिव विक्रम सिंह सिसोदिया को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय दल का प्रमुख (Chef-de-Mission) बनाया।

विज्ञापन


आईओए ने साथ ही तीन प्रबंधकों की भी नियुक्ति की, जो सिसोदिया का सहयोग करेंगे और गेम्स के दौरान उनकी दिन-प्रतिदिन जिम्मेदारी में मदद करेंगे।
विज्ञापन


तीन टीम प्रबंधकों में मॉडर्न पैनथेलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया, महासचिव, नामदेव शिरगांवकर, एशियन सेलिंग फेडरेशन, अजय नारंग, अंडमान एंड निकोबार, ओलिंपिक एसोसिएशन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओए ने एक बयान जारी करते हुए काहा, 'सिसोदिया को बड़े असाइनमेंट के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वह मौजूदा समय में आईओए के संयुक्त सचिव पद पर हैं। तीन टीम प्रबंधक सिसोदिया की मदद करेंगे और गेम्स के दौरान दिन-प्रतिदिन जिम्मेदारी में उनकी मदद करेंगे।'


बता दें कि सिसोदिया छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ के अध्यक्ष भी हैं। 21वें कॉमनवेल्थ गैस ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर गोल्ड कोस्ट में 4 से 15 अप्रैल तक आयोजित होंगे।

आईओए के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने कहा कि उन्हें चारों अधिकारीयों के गेम्स के दौरान जिम्मेदारी निभाने का विश्वास है। बत्रा ने कहा, 'मुझे इन चारों पर भारतीय दल का ख्याल रखने का पूरा भरोसा है। मैं इन सभी को शुभकामनाएं देता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed